-स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में एडीजी अजय आनंद ने किया ध्वजारोहण

-राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय और डीजी पदक पाने वालों को किया सम्मानित

आगरा.स्वतंत्रता दिवस पर जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर पदकों की बारिश हुई। पुलिस लाइन में एडीजी जोन अजय आनंद ने ध्वजारोहण किया। एडीजी और एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने शपथ ग्रहण ली। इसके बाद एडीजी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय और डीजी से मिले पदकों से सम्मानित किया।

इन्हें किया सम्मानित

डीजी प्रशंसा चिह्न गोल्ड और सिल्वर : एसपी रवि कुमार व बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ चमन कुमार चावड़ा, प्रभात कुमार, प्रदीप कुमार व अतुल कुमार सोनकर, इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार (गोल्ड), कमलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह व अर¨वद कुमार निर्वाल, उप निरीक्षक राजकुमार गिरि व राज कुमार बालियान, कांस्टेबिल अरुण कुमार (गोल्ड), र¨वद्र कुमार, देश दीपक और तहसीन को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रशंसा चिह्न : एडीजी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर डॉ। विनोद कुमार पायल।

सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न: उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, मदन सिंह, मुख्य आरक्षी जगदीश प्रसाद, शिव शंकर, सुनील कुमार।

राष्ट्रपति पुलिस पदक : उप निरीक्षक श्योराज सिंह, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह।

केंद्रीय गृह मंत्री पदक : सीओ नम्रता श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अजय कौशल।

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक : इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी वीरराज सिंह। सभी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक।

डीवीवीएनल की एसपी को राष्ट्रपति पदक

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एसपी बबिता साहू को भी राष्ट्रपति के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

एटीएस के मुख्य आरक्षी को तीसरी बार डीजी का प्रशंसा चिह्न

एटीएस के मुख्य आरक्षी निर्भाल सिंह को डीजी के प्रशंसा चिह्न गोल्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें तीसरी बार यह प्रशंसा चिह्न मिला है।

आईजी को गृह मंत्रालय से पदक

आईजी रेंज ए सतीश गणेश को स्वतंत्रता दिवस पर दो पदक मिले हैं। एक पदक डीजीस्तर का है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से भी उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। गृह मंत्रालय से उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। वहीं, डीजी पदक में प्लेटिनम डिस्क मिली है। इनके साथ ही जोन कार्यालय में तैनात एसआइएम नरेंद्र गौतम, मुख्य आरक्षी हुंतराज, रेंज कार्यालय में तैनात एसआइएम योगेंद्र शर्मा, एसआइएम अजय शर्मा को भी गृह मंत्रालय भारत सरकार से उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। सीबीसीआईडी में तैनात इंस्पेक्टर लोकेंद्र पाल सिंह को डीजीपी की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया।

एडीजी के गोपनीय सहायक को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

एडीजी के गोपनीय सहायक ओम प्रकाश शर्मा को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। इससे पहले उन्हें डीजी मेडल गोल्ड भी मिल चुका है।