- अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा

- आज कोहरे की आशंका, तापमान में आएगी कमी

आगरा। सर्द हवाएं चलने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को कोहरा छाने की आशंका है। सुबह से धूप निकली, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली, इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात को सर्द हवाएं चलीं, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। 13 नवंबर तक कोहरा छाएगा, 14 नवंबर से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा।