केस1
मांगरोल में आरोपी ने की थी हैवानियत

थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव मांगरोल मेें नाबालिग किशोरी से आरोपियों ने 9 मार्च को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने पीडि़ता के सिर पर पत्थर से प्रहार किया था। पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने दोनों आरोपी गणेश और संतोष को अरेस्ट किया है।


केस2 9 मार्च, 2023
खंदौली में किया नाबालिग ने सुसाइड
गांव उस्मानपुर में नाबालिग किशोरी ने सुसाइड कर लिया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी राघवेन्द्र चौहान उसका काफी समय से शोषण कर रहा था, फोन कर परेशान कर रहा था। पीडि़ता आरोपी की बेटी के साथ पढ़ती थी। किशोरी की मौत के बाद पीडि़ता के परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा दिया है।

केस3 13 मार्च 2023
शाहगंज के नरीपुरा में बच्ची से दुष्कर्म
नरीपुरा क्षेत्र के अंतर्गत नगला पुलिया में घर से शौच को निकली 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की वारदात की। आरोपी ने विरोध करने पर बच्ची के सिर पर भी प्रहार किया था, जिससे वो बेहोश हो गई थी। पुलिस ने बच्ची को अस्पलात में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। वहीं आरोपी को शाहिद उस्मानी को गिरफ्ता कर जेेल भेजा गया है।


केस5 16 मार्च, 2023

दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो
थाना ताजगंज पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोप है कि मनोज कुमार ने मारपीट कर पीडि़ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़ता ने इस संबंध मेें थाना ताजगंज में शिकायत की थी, शनिवार को पुलिस ने आरोपी मनोज को अरेस्ट कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।


केस4 18 मार्च 2023
सदर के उखर्रा में नाबालिग बच्ची ने शनिवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि पड़ोस मेें रहने युवक द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगा ली। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि युवक द्वारा उसको परेशान की किया जाता था, इस कार्य में पड़ोस की एक महिला उसका सहयोग करती थी, पुलिस ने इस मामले में पीडि़त परिवार से तहरीर ली है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।

सात दिन में लगी चार्ज शीट
सिकंदरा थाना पुलिस ने मांगरोल गुर्जर गांव में दुष्कर्म के आरोपियों को 28 घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया, वहीं सात दिन के भीतर चार्ज शीट भी दाखिल की गई है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पीडि़ता अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है, आरोपियों पर फास्ट ट्रक पर मुकदमा चलाया जाएगा। जल्द ही पीडि़ता को न्याय दिलाया जाएगा।

घर में भी युवतियों को बना रहता है डर
युवतियों को अब तो घर में और घर के बाहर भी डर बना रहता है कि कहीं उसके साथ कोई घटना न हो जाए। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे अब घटना को अंजाम देने के लिए जगह भी नहीं देखते हैं। पिछले दिनो सामने आए दुष्कर्म के मामलों को देखते हुए पेरेंट्स भी अलर्ट हैं।


बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक मामले में सात दिन में चार्ज शीट भी दाखिल की गई है। नरीपुरा के मामले में आरोपी को अरेस्ट किया गया है।

विकास कुमार, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस