आगरा: गुरुवार को 14 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। गर्मी कम होने से अब ताजमहल देखने पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। यह सप्ताह पर्यटन कारोबारियों के लिए अच्छा बीता है। वीकेंड टूरिज्म शुरू होने की आस जगी है। गुरुवार को 14096 पर्यटकों ने ताजमहल देखा, जिनमें 32 विदेशी और 361 बच्चे शामिल थे। 15 वर्ष तक के बच्चों पर प्रवेश शुल्क लागू नहीं है। बुधवार को 12131 पर्यटकों ने ताजमहल देखा था, जिनमें 49 विदेशी और 330 बच्चे शामिल थे। आगरा किला देखने 2787 पर्यटक पहुंचे।