आगरा : कोरोना काल में ताजमहल में पहली बार चार दिनों तक लगातार तीन हजार से अधिक पर्यटक आए हैं। शनिवार, रविवार, सोमवार के बाद मंगलवार को भी तीन हजार से अधिक पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया। इससे पूर्व तीन दिन तक तक लगातार तीन हजार से अधिक पर्यटक आ चुके हैं।

कोरोना काल में खुले ताजमहल पर अक्टूबर के अंत में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार से मंगलवार तक प्रतिदिन तीन हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे हैं। इससे पूर्व 10 से 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन तीन हजार से अधिक पर्यटक आए थे। मंगलवार को मुख्य मकबरे समेत ताजमहल का दीदार 977 पर्यटकों ने किया, जिनमें 125 बच्चे शामिल थे। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती थी। इसके चलते पर्यटन उद्यमियों द्वारा ताजमहल पर लागू कै¨पग को बढ़ाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में एक दिन में अधिकतम पांच हजार (सुबह व दोपहर के दो स्लाट में) टिकटें बुक हो सकती हैं। शनिवार व रविवार को दोपहर के स्लाट की सभी 2500 टिकटें बुक होने से पर्यटक परेशान हुए थे।

ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

पर्यटक, शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार

भारतीय वयस्क, 3181, 3912, 2730, 2776

भारतीय बच्चे, 410, 750, 369, 254

विदेशी, 47, 46, 10, 13

विदेशी बच्चे, -, -, 5, -

सार्क, 1, 1, 3, 2

कुल, 3639, 4709, 3117, 3045