आगरा(ब्यूरो)। वहीं, शनिवार को वोटर लिस्ट पुनर्रीक्षण के लिए अधिकारियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला प्रशासन ने हाल ही में 65 निर्वाचन अधिकारी और 92 सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जल्द ही संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की सूची जारी की जाएगी। यह बूथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे।

आगरा की स्थिति

- नगर निगम-1
- नगर पंचायत-7
- नगर पालिका परिषद- 5


वोटस र्की स्थिति
16.49 वोटर्स
8.92 लाख पुरुष वोटर्स
7.57 लाख महिला वोटर्स
1519 बूथ
1263 नगर निगम क्षेत्र में बूथ
---
ईवीएम का होगा प्रयोग
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में इलेक्ट्रानिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा जबकि नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में बैलेट पेपर का प्रयोग होगा।
----

निकाय की स्थिति

100 वार्ड नगर निगम

मेल वोटर्स
7.85 लाख

फीमेल वोटर्स
6.63 लाख

टोटल वोटर्स
14.49 लाख

जोन
17

बूथ
1263

- फतेहपुरसीकरी नगर पालिका परिषद, 25, 15560, 15521, 29081, 2, 30
- शमसाबाद नगर पालिका परिषद, 25, 14099, 12398, 26497, 3, 27
- एत्मादपुर नगर पालिका परिषद, 25, 11044, 9820, 20864, 1, 27
- बाह नगर पालिका परिषद, 25, 7557, 6775, 14332, 2, 25
- अछनेरा नगर पालिका परिषद, 25, 10154, 8966, 19120, 2, 25
- पिनाहट नगर पंचायत, 13, 8410, 7063, 15473, 1, 18
- फतेहाबाद नगर पंचायत,14, 10978, 9449, 20427, 1, 26
- किरावली नगर पंचायत,14, 10918, 9567, 20485, 1, 23
- खेरागढ़ नगर पंचायत,14, 9941, 8477, 18418, 1, 23
- जगनेर नगर पंचायत, 10, 5937, 5145, 11082, 1, 12
- दयालबाग नगर पंचायत, 10, 1286, 1321, 2607, 1, 10
- स्वामीबाग नगर पंचायत, 10, 863, 851, 1714, 1, 10

------------

मतदाता सूची में आज जुड़ेंगे नाम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मतदाताओं से अपील की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जिन्होंने एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण की है, वे भी आठ दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। आज (रविवार) सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिले के सभी 3400 बूथों पर बीएलओ द्वारा इससे संबंधित प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा कटवाने के लिए फार्म भरकर जमा करने होंगे।
--------

वोटर लिस्ट का पुनर्रीक्षण जारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण किया जा रहा है। दावे और आपत्तियां 08 दिसंबर तक दे सकते हैं। इनका निस्तारण 26 दिसंबर तक किया जाएगा। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी को होगा। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आरक्षण ने कई सीटों पर खेल बिगाड़ा

नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण होते ही 87 सीटों के समीकरण बदल गए हैं। ऐसे में कई पार्षदों के सपने टूट गए हैं। कई पार्षद अपना वार्ड बदलकर भी दावेदारी करने की रणनीति बना रहे हैं। 13 सीटों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो सीटों महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, उन सीटों पर वर्तमान पार्षद अपनी पत्नी की दावेदारी करने की तैयारी कर रहे हैं।

इन वार्डों में नहीं बदला आरक्षण
वार्ड संख्या 48, 53, 78, 80 , 82, 84, 86, 89, 91, 94, 95, 99 और 100

वर्तमान में दलों की स्थिति
भाजपा पार्षद जीते 53 10 बाद में भाजपा में शामिल हो गए, 10 नामित पार्षद
बसपा पार्षद जीते 27 दो शामिल हुए, दो ने पार्टी छोड़ी
सपा पार्षद जीते 05 तीन शामिल हुए एक ने छोड़ी सपा
कांग्रेस 02
निर्दलीय 15 भाजपा, सपा और बसपा में हो गए शामिल

वार्ड आरक्षण
अनारक्षित 36
महिला 18
अनुसूचित जाति 16
अनुसूचित जाति महिला 08
पिछड़ा वर्ग 14
पिछड़ा वर्ग महिला 08