-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, जनता को गुमराह कर रही सपा और कांग्रेस

-अगले चुनाव में तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

आगरा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की जमीन पर बयानबाजी को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां सपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा, कि मंदिर की जमीन खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं है। सपा और कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही हैं।

योजनाओं का किया शिलान्यास

उप मुख्यमंत्री यहां सर्किट हाउस में आगरा और मथुरा जिले के विकास कार्यो के शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उनका कहना था कि राम मंदिर के निर्माण से विपक्षी दल बौखला गए हैं। सपा शासनकाल में राम भक्तों पर गोलियां चली थीं जबकि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें भगवान राम को काल्पनिक बताया गया था। एक छोटा दल भी इनका साथ दे रहा है। जनता इसका बदला विधानसभा चुनाव-2022 में लेगी। दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए गाजियाबाद के वीडियो प्रकरण पर कहा कि उसका सच जनता के सामने आ गया है। इसमें सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही थी।

---

ये भी की घोषणा

-गौरव पथ: हाईस्कूल और इंटर में टॉप-20 में आने वाले छात्र-छात्राओं के घर तक डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से सड़क

-विजय पथ: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता के घर तक मेजर ध्यानचंद के नाम से सड़क

-जय ¨हद विजय पथ: शहीद की याद में उनके घर तक सड़क

395 योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में आगरा और मथुरा की 484 करोड़ रुपये की 395 योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। कहा कि चार साल में जो भाजपा सरकार ने किया है, उतना 15 साल में भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। कोविड की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों के लिए संवेदना प्रकट की।

---