40 किलो मीटर प्रति घंटा स्पीड तय
एमजी रोड समेत शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा चालीस किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इसके बावजूद चालक सड़क को सुनसान देख तेज रफ्तार से वाहनों को दौड़ाना शुरू कर देते हैं। रात के समय ट्रैफिक का दबाव कम होने पर एमजी रोड, माल रोड, फतेहाबाद रोड, शमसाबाद मार्ग, सदर में ग्वालियर हाईवे, बिचपुरी समेत अन्य मार्गों पर चालक तेज रफ्तार से वाहनों को दौड़ाते हैं।

रात में होते हैं अधिकांश हादसे
रात में नो एंट्री खुलने पर भारी वाहनों के चालक भी तेज अंधाधुंध रफ्तार से चलते हैं। यही कारण है कि अधिकांश हादसे भी रात में होते हैं। रफ्तार के चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। हादसों पर शिकंजा कसने के लिए यातायात पुलिस अब 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर कार्रवाई की तैयारी में है। स्मार्ट सिटी योजना में लगे अपग्रेड हो चुके कैमरे एक चौराहे से दूसरे चौराहे के बीच की तय की गई दूरी के समय को तय कर वाहन की गति निकालेंगे। इसके आधार पर यातायात पुलिस वाहन चालकों का चालान करेगी।

शहर के 43 चौराहों पर लगे सीसीटीवी
शहर में 63 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगी है, जबकि 43 चौराहों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत वाहनों का चालान करने वाले सीसीटीवी लगे हैं। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम को अपग्रेड किया गया है। इससे अब तेज रफ्तार वाहनों का भी चालान किया जा सकेगा।

एक साल जा चुकी है 500 से अधिक जानें
वर्ष 2023 में एमजी रोड, नेशनल हाइवे-19, इनर ङ्क्षरग रोड समेत प्रमुख मार्गों पर हुए हादसों में 500 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई। हादसों का एक प्रमुख कारण वाहनों की तेज रफ्तार थी। गुरु का ताल ब्लैक स्पाट पर दो दिसंबर तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को रौंद दिया था। इसमें चालक समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई थी। इससे पूर्व 27 नवंबर को एमजी रोड पर एसएन इमरजेंसी के सामने तेज रफ्तार कार यूनीपोल से टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई थी।


शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरे
43

-वर्ष 2023 में दुर्घटना
500

-शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी लाइट
63



एमजी रोड समेत शहर में वाहनों की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित है। इससे अधिक गति से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ चौराहों पर लगे सीसीटीवी की मदद से चालान किया जाएगा।
सैयद अरीब अहमद, एसीपी ट्रैफिक


एमजी रोड पर ओवर स्वीड वाहनों पर ब्रेक लगाने के लिए स्पीड तय करना एक सराहनीय पहल है। इससे दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकेगी। अतिक्रमण भी हटाना चाहिए।
दिलीप जैन, व्यापारी
वर्जन
जिस तरह एमजी रोड पर वाहनों की स्पीड तय की गई है, उसी तरह दूसरी सड़कों पर भी होनी चाहिए, इससे दुर्घटनाएं कम होंगी, स्पीड भी कंट्रोल में होगी।
विनीत , व्यापारी