- मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को दिए आदेश, त्पात से निजात दिलाने का प्रयास - सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का जल्द लगेगा प्लांट

आगरा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार दोपहर कमिश्नरी में अनुश्रवण समिति की बैठक की। मंडलायुक्त ने शहर में बंदरों के उत्पात पर अंकुश लगाने के लिए फीडिंग सेंटर बनाने के आदेश दिए। उन्होंने नगरायुक्त से कहा कि विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए जिससे लोग फीडिंग सेंटर पर ही बंदरों या फिर अन्य जानवरों को खाना खिलाएं। इससे बंदरों के तेजी से बढ़ते आतंक को रोका जा सकेगा।

मंडलायुक्त ने फतेहाबाद रोड पर अभियान चलाकर बेसहारा जानवरों को पकड़ने के आदेश दिए। वहीं सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का प्रेजेंटेशन देने पर जोर दिया। प्लांट लगने से कूड़े का सही तरीके से निस्तारण हो सकेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिया कि शहर में जो भी एलईडी लगाई गई हैं। एलईडी में एयर क्वालिटी इंडेक्स से संबंधित विषय वस्तु दिखाया जाए जिससे आमजन जागरूक हो सकें। बैठक में संजय प्लेस में सीवर की समस्या का भी मामला उठा। निगम के अफसरों ने बताया कि सुपर सकर मशीन से 1500 मीटर लाइन की सफाई कराई जा चुकी है। वहीं कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एडीएम सिटी केपी सिंह, एडीए सचिव राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता अजय सिंह मौजूद रहे।