आगरा. अब तक यूटिलिटीज सर्विस प्रोवाइड करा रहा स्मार्ट सिटी का मेरा आगरा एप अब मुश्किल में भी साथ देगा। एप पर यूपी पुलिस के डायल-112 को एसओएस सर्विस के ऑप्शन के साथ इंटीग्रेटिड कर दिया गया है। एप के इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही मैसेज सीधे पुलिस के कंट्रोल रूम में जाएगा। जिससे किसी भी विषम परिस्थिति में उन्हें पुलिस की मदद मिल सकेगी।


तेजी से बढ़ रहा एप का यूज
मेरा आगरा एप पर अब तक हाउस टैक्स जमा करना हो या वाटर टैक्स, ताज की टिकट बुक करनी हो या फिर इलेक्ट्रिक बस की टिकट आदि की सुविधा पहले से ही मिलती रही है। लेकिन अब इससे पुलिस कंट्रोल रूम से भी मदद ली जा सकेगी। स्मार्ट सिटी के चीफ डाटा ऑफिसर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि एसओएस सर्विस को हाल ही में शुरू किया गया है। विषम परिस्थिति में इस ऑप्शन के जरिए पुलिस से मदद ली जा सकेगी। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से तैयार किए गए मेरा आगरा एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अब तक 10500 से अधिक लोगों ने इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर चुके हैं।

मेरा आगरा एप पर मिल रहीं सुविधाएं

- नगर निगम: भवनों का नामांतरण, ट्रेड लाइसेंस की सुविधा।
- एडीए: ऑनलाइन सुविधा जनहित पोर्टल, ई-ऑक्शन, प्रॉपर्टी चालान, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल।
- ई-टेंडरिंग, ट्रैफिक चालान, बिजली बिल जमा करने की सुविधा।
- ऑनलाइन एफआइआर दर्ज कराना।
- इलेक्ट्रिक बस की टिकट लेना।
- ऑनलाइन पेंशन, ऑनलाइन स्कॉलरशिप
- आगरा स्मार्ट सिटी प्रालि द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट का वर्चुअल टूर।

टूरिज्म से संबंधित सुविधाएं
- हेरिटेज वॉक, ताज नेचर वॉक, ताज व्यू प्वॉइंट की टिकटों की बुङ्क्षकग
- आगरा के आसपास के दर्शनीय स्थलों की जानकारी
- ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी सहित अन्य मॉन्यूमेंट्स की ऑनलाइन टिकट बुक कराना।
- खानपान से संबंधित वस्तुओं की पूरी जानकारी।
- नामचीन बाजारों की जानकारी

स्वयं सहायता और नागरिक सुविधा
- स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों से संबंधित जानकारी और ऑनलाइन बिक्री।
- सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, एडीए, नगर निगम सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर।
- जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा।
---
सिटी बस सेवा
- सिटी बस सेवा के रूट की जानकारी, लोकेशन और बस की टाइङ्क्षमग
- सिटी बस सेवा की लाइव लोकेशन की जानकारी
- टिकट की बुकिंग
---
इमरजेंसी सर्विस
- 24 घंटे मिलने वाली सुविधाएं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, एंबुलेंस, चाइल्ड हेल्पलाइन, वूमन हेल्पलाइन।
- आपात स्थिति में चार परिचितों को एसएमएस भेजना।
- आपात स्थिति में फोटो क्लिक कर भेजने की सुविधा।
---
यह भी
- शहर में हर दिन होने वाले प्रशासन के समारोहों की जानकारी
- पुलिस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, होटल, शौचालयों के स्थल के बारे में बताना


एसओएस सर्विस का क्या होगा फायदा

1. स्मार्ट सिटी की ओर से तैयार किया गया मेरा आगरा एप आगराइट्स के लिए यूजफुल एप बनता रहा है। कई तरह की यूटिलिटी सर्विस तो पहले से ही एप पर इंटीग्रेटिड थीं, लेकिन अब तक इमरजेंसी में हेल्प के लिए किसी तरह का ऑप्शन नहीं था। इस ऑप्शन के जुडऩे के बाद एप का यूज और बढ़ेगा।

2. मेरा आगरा एप को टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में यूज करते हैं। ऐसे में किसी इमरजेंसी में मदद के लिए वह अपनी लोकेशन सही से नहीं बता पाते थे। लेकिन अब एप से लोकेशन के साथ मैसेज पुलिस कंट्रोल में रूम में पहुंचेगा। जहां से नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इस मैसेज को भेजा जाएगा, जिससे जल्द से जल्द हेल्प पहुंचाई जा सके।

मेरा आगरा एप पर पुलिस की एसओएस सर्विस को भी जोड़ा गया है। जिससे किसी भी इमरजेंसी में एप यूजर को पुलिस से हेल्प मिल सके।
सौरभ अग्रवाल, चीफ डाटा ऑफिसर, स्मार्ट सिटी