-शहर स्मार्ट बनाने को ननि ने लगवाए दो ग्लो साइन बोर्ड

-मेयर ने पार्षद की मौजूदगी में लाइट जलाकर किया शुभारंभ

फीरोजाबाद। सुहागनगरी को स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। ओवरब्रिज पर लाखों का बजट खर्च कर आमने-सामने ग्लो साइन बोर्ड लगवाए गए हैं। यह ग्लो साइन बोर्ड ओवरब्रिज से गुजरने वालों को आई लव फीरोजाबाद व मेरा फीरोजाबाद नंबर वन का संदेश देते नजर आ रहे हैं। यहां लोग सेल्फी का आनंद ले रहे हैं.योगी सरकार ने सुहागनगरी को स्मार्ट सिटी घोषित कर दिया है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन तेजी से कवायद कर रहा है।

एक दर्जन चौराहों को बनाया जाएगा हाईटेक

राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के एक दर्जन से अधिक चौराहों को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एसपी सिटी कार्यालय से कोटला चुंगी तक बने दो किमी। लंबे ओवरब्रिज पर एसीपी ऐक्रेलिक बोर्ड से निर्मित ग्लो साइन बोर्ड लगवाए गए हैं। मेयर नूतन राठौर ने पार्षद व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लाइट जला कर ग्लो साइन बोर्ड का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ग्लो साइन बोर्ड के माध्यम से आई लव फीरोजाबाद एवं फीरोजाबाद नंबर वन की ब्रां¨डग की जा रही है। शहर के सुंदरीकरण के लिए सुभाष तिराहा, गांधी पार्क सहित अन्य स्थलों पर भी विभिन्न संदेश के साथ ग्लो साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे, जिससे शहर काफी सुंदर दिखेगा।