- स्टाफ व किशोरों का जी मिचलाया, पुलिस व दमकलकर्मियों ने ठीक किया बाल

मलपुरा: सिरौली स्थित बाल संप्रेषण गृह में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से खलबली मच गई। किशोरों का जी मिचलाने लगा। पुलिस और दमकलकर्मियों ने सिलेंडर को खुले स्थान पर ले जाकर चेक किया तो उसका बाल लीक निकला। इसे बदलवा दिया गया। इसके बाद स्टाफ ने राहत की सांस ली।

अचानक लीक होने लगा गैस सिलेंडर

ग्राम पंचायत सिरौली के बाल संप्रेषण गृह में 170 किशोर रह रहे हैं। एसओ मलपुरा अरुण कुमार बालियान ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:30 बजे स्टाफ ने सभी को चाय दी। इसके बाद नौ बजे अचानक रसोईघर से गैस सिलेंडर लीक होने लगा। प्रांगण में गैस फैलते ही यहां मौजूद स्टाफ व किशोरों का जी मिचलाने लगा। स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। फायरब्रिगेड भी पहुंच गई। उन्होंने सिलेंडर को खुले स्थान पर पहुंचाया। एसओ ने बताया कि सिलेंडर का बाल लीक था, इसे सही करवा दिया गया है।