आगरा(ब्यूरो)। उधर, इनर ङ्क्षरग रोड तृतीय चरण के किसानों ने अधिकारियों द्वारा एफीडेबिट मांगे जाने पर बैठक का बहिष्कार किया।

शपथ-पत्र देने को कहा
एडीए में सोमवार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ङ्क्षसह और एडीए सचिव गरिमा ङ्क्षसह ने किसानों के साथ बैठक की। रायपुर और रहनकलां के किसानों ने वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से चार गुणा मुआवजा और ब्याज की मांग उठाई। एत्मादपुर मदरा और बुढ़ाना के किसानों ने नई नीति के अनुसार मुआवजा, पुनर्वास और वार्षिकी की मांग पर जोर दिया। मुआवजे की दर की गणना नहीं होने का हवाला देकर अधिकारियों ने किसानों को जानकारी नहीं दी। उधर, इनर ङ्क्षरग रोड थर्ड फेज का अलाइनमेंट बदलने से किसान अपनी भूमि वापस मांग रहे हैं। उन्हें पूर्व में मुआवजा बांटा जा चुका है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने किसानों को मुआवजा सरकार को वापस करने के शपथ पत्र देने को कहा। किसानों ने आपस में वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इनर ङ्क्षरग रोड तृतीय चरण से संबंधित किसानों ने बाद में बैठक का बहिष्कार कर दिया। इनमें रघुनाथ शर्मा, महेश कुमार, विनोद कुमार, वेदो शर्मा, प्रमोद कुमार शुक्ला, रङ्क्षवद्र कुमार, चेतन रावत, रहेश रावत आदि थे।

कलक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के जिलाध्यक्ष सोमवीर यादव के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवद्र्धन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि एत्मादपुर मदरा की 124 हेक्टेयर और बुढ़ाना की 45 हेक्टेयर भूमि एडीए द्वारा अधिगृहीत करने का गजट नोटिफिकेशन वर्ष 2009 में हुआ था। 14 वर्ष में एडीए कोई योजना धरातल पर नहीं उतार सका। विधिक आधार पर गजट नोटिफिकेशन स्वत: निरस्त हो जाता है। किसानों को वर्तमान दर का चार गुणा मुआवजा दिया जाए। मुकेश पाठक, पप्पू, नत्थू ङ्क्षसह सिकरवार, उपेंद्र सिकरवार, वेदु पंडित आदि मौजूद रहे।

देश कानून से चलता है न कि अधिकारियों से। किसान झूठा शपथ पत्र नहीं देंगे। पहले अधिकारी मुआवजा वितरण पर स्थिति स्पष्ट करें।
-श्याम ङ्क्षसह चाहर, किसान नेता

किसानों के साथ प्रशासन ने जोर-जबरदस्ती की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसान कौडिय़ों के भाव अपनी भूमि एडीए को नहीं देंगे।
-सोमवीर यादव, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी)

किसानों को ब्याज सहित मुआवजा दिया जाए। किसानों को एकसमान दर से मुआवजा दिया जाए। सरकार को प्रशासन अपनी मांग जल्द भेजे।
-मोहन ङ्क्षसह चाहर, प्रदेश मंत्री भारतीय किसान संघ

इनर ङ्क्षरग रोड तृतीय चरण के किसानों से मुआवजा सरकार को लौटाने के शपथ पत्र मांगे गए हैं, जिससे कि शासन को उनकी भूमि वापस करने की मांग का प्रस्ताव भेजा जा सके। रायपुर व रहनकलां के किसानों ने चार गुना मुआवजे की मांग की है।
-आनंद कुमार ङ्क्षसह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी