आगरा। शहर में ईद और रक्षाबंधन के अवसर पर पेयजल आपूíत की व्यवस्था चौकस रहेगी। इसके लिए जीएम जलकल आरएस यादव ने सभी जोन में टीमें गठित की हैं। ये टीम अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल आपूíत पर नजर रखेंगी। इसके अलावा सभी जोन में लीकेज की मरम्मत के लिए 12 टीम सक्रिय रहेंगी। कहीं भी लीकेज की दिक्क्त होने पर सूचना मिलते ही तुरंत टीम मौके पर पहुंचकर लीकेज को दुरुस्त करेगी। जहां पाइपलाइन की व्यवस्था नहीं है, वहां के लिए टैंकर पहुंचाए जाएंगे। सभी धर्मस्थल पर आसपास एक-एक अवर अभियंता पेयजल आपूíत पर नजर रखेंगे।

पेयजल आपूíत में दिक्कत हो तो यहां करें फोन

जोन प्रथम हरीपर्वत

अनूप सूद अवर, अभियंता: 8192095734

विनीत चौधरी, अवर अभियंता: 8192095732

प्रदीप मौर्य, अवर अभियंता: 8192095730

जोन द्वितीय: लोहामंडी

शशिकांत चौबे: अभिशासी अभियंता: 81920 95214

रंजीत सिंह: अवर अभियंता: 81920 95735

नरेन्द्र सिंह: अवर अभियंता: 8192095733

जोन तृतीय रकाबगंज

संतराम अहीरवार, अधिशासी अभियंता: 8192095202

शिवराज वर्मा, सहा। अभियंता: 8192095211

मुख्यालय:

अनवर ख्वाजा, सचिव जलकल : 8192095302

टोल फ्री नं 18002702722

ये है शहर में पेयजल आपूíत का गणित

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स प्लांट

- 03 प्लांट की संख्या

- 45 एमएलडी

-90 एमएलडी

- 90 एमएमडी

-225 एमएलडी कुल आपूíत

- मौजूदा आपूíत 125 एमएलडी

सिकंदरा प्लांट

288 कुल एमएलडी के दो प्लांट

216 एमएलडी पेयजल की आपूíत हो रही है

- एक प्लांट तैयार किया जा रहा है।

- कुल आपूíत 341 एमएलडी

- शहर में 100 वार्ड हैं

- 100 वार्डो में 16 लाख की आबादी है

- 18 वार्डो में पूर्ण पाइपलाइन

- 55 वार्डो में पाइपलाइन से आंशिक जलापूर्ति

- 27 वार्डो में पाइपलाइन नहीं है

शहर में पेयजल आपूíत को लेकर कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी जोन में टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके अलावा टैंकर से भी पेयजल आपूíत कराई जाती है।

ख्वाजा मोहम्मद अनवर, सचिव जलकल