-वाट्सएप पर आज से भेजिए मैसेज, नगर निगम की सराहनीय पहल

आगरा : शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम एक और कदम उठाने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने वाट्सएप नंबर जारी किया है। शनिवार से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक इस नंबर पर मैसेज भेजने और शपथपत्र भरने पर मुफ्त में गमले के साथ पौधा मिलेगा।

मेयर ने दी जानकारी

शुक्रवार को नगर निगम स्थित कार्यकारिणी में पत्रकारों से बातचीत में मेयर नवीन जैन ने बताया कि हर घर पौधा, घर-घर पौधा अभियान की शुरुआत की जा रही है। मैसेज में एड्रेस प्रूफ और मोबाइल नंबर भी देना होगा। वहीं मेयर कैंप कार्यालय, उद्यान विभाग या नगर निगम के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। शहर भर में जल्द ही 7500 पौधे ट्री-गार्ड के साथ लगाए जाएंगे, जबकि 11 हजार गमले पौधों के साथ बांटे जाएंगे। गमलों का वितरण 15 सितंबर से शुरू होगा। मेयर ने शादी समारोह या फिर जन्मदिन के मौके पर पौधा लगाने की अपील लोगों से की। अपर नगरायुक्त विनोद कुमार, मुख्य अभियंता, सिविल बीएल गुप्ता, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

यह है वाट्सएप नंबर : 8430457844

यह मिलेंगे पौधे : लैविश टोनिया पाम, मनी प्लांट, अनार, मोगरा, चांदनी, फानिक्श पाम, वा¨शग टोनिया पाम, रैफिश पाम, वोगनविलिया, पल्यूमेरिया एल्वा, टिकोमा स्टेन्स।