- रविवार को जिले में रोपे गए 29 लाख पौधे

- अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने अपनों की याद में रोपे पौध

आगरा। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर कि विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इसमे जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक शामिल हुए। जिले में 29 लाख पौधे लगाए गए।

डीएम ने किया पौधरोपण

रविवार को ताज नेचर वाक, खंदारी, जीआइसी मैदान, जोधपुर झाल, पालीवाल पार्क, नौगवां वन ब्लॉक सहित तीन दर्जन स्थलों पर कार्यक्रम हुए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जोधपुर झाल में जामुन का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इसके बाद मई गांव में भी जाकर पौधा लगाया। कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञ डॉ। केपी सिंह, अछनेरा बीडीओ नवीन कुमार, ¨सचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस गिरी, एसडीओ विजय कुमार, जेई सतेंद्र कुमार, एडीओ कृषि जयपाल सिंह , ग्राम पंचायत सचिव रामनिवास, मई गांव के प्रधान परशुराम, कोह गांव के प्रधान हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

ताज नेचर वॉक पर प्लांटेशन

ताज नेचर वॉक के ब्लॉक एक में उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक अवनि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ए। मनिकंडन, अपर प्रमुख वन संरक्षक ईवा शर्मा, सांसद एसपी सिंह बघेल, डॉ। जीएस धर्मेश, डीएफओ अखिलेश पांडेय आदि ने पौधे रोपित किए।

मेयर ने रोपे पौधे

खंदारी रोड, जीआईसी मैदान पर मेयर नवीन जैन ने पौधे रोपित किए। यहीं, स्मृति वन में कोरोना से दिवंगत हुए लोगों के परिजनों ने भी पौधरोपण किया। डॉ। सरयू देवी व डॉ। जीके शर्मा के परिजनों ने स्मृति वन में बेलपत्र के पौधे लगाए। राजेश सिंह व सुरेश सिंह के परिजन ने उनकी याद में मई पौधशाला एवं बिजकौली पौधशाला में स्थापित स्मृति वाटिका में पौधारोपण किया। वन चेतना केंद्र पर, जिलाधिकारी प्रभु एन.सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ए.मनिकंडन,सचिव नगर विकास अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने पौधे लगाए।

ये पौधे रोपे गए

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ। प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष स्मिता सिंह के नेतृत्व में ताज नेचर वॉक स्थित स्मृति वन में आम, नीम, पीपल, बेलपत्र, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान सचिव सुभाषिनी पालीवाल, डॉ। सरोज प्रशांत, डॉ। अपर्णा पोद्दर, प्रियंका, प्रतिमा, मीतू सिंह, जाय सिंह, वीना खंडेलवाल, मीरा गुप्ता उपस्थित रहीं।