आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र में शनिवार को बर्खास्त सिपाही विनोद जाट के साथी विनोद पहलवान की तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है। वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही के भी गोली लगी है। पकड़ा गया बदमाश अलीगढ़ और राजस्थान से ईनामी है। पूर्व में आगरा में भी विनोद जाट के साथ अपहरण, फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

होना था व्यापारी का अपहरण

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी विनोद पहलवान ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा में चौपहिया वाहन से एक मथुरा के व्यापारी का अपहरण करने का प्लान था। वहीं पुलिस के अनुसार पकड़ा गया विनोद पहलवान गैंग का सक्रिय सदस्य है, विनोद कुमार उर्फ विनोद पहलवान पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम पथैना थाना भुसावर जनपद भरतपुर राजस्थान।

राजस्थान का था ईनामी

मूलरूप से भरतपुर के पथैना निवासी विनोद पहलवान वर्तमान में गुरुग्राम में दिल्ली बार्डर पर रह रहा था। वह राजस्थान से ईनामी था। और अलीगढ़ से भी कई मुकदमों में वांछित था। आगरा में वह किसी घटना की फिराक में आया था। इस दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस को विनोद के बारे में जानकारी हांसिल हुई। शनिवार तड़के सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। अलीगढ़ से विनोद पहलवान पर एक लाख का ईनाम, वहीं राजस्थान से बीस हजार का ईनाम रखा गया था।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस को बिचपुरी सुनारी की ओर कार से आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की, इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। पुलिस टीम सर्विलांस प्रभारी नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक कमलेश सिंह, निरीक्षक अजय कौशल, अरविन्द्र कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार सहित उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी शामिल रहे।

बदमाश से बरामदगी

अवैध देशी पिस्टल 32 बोर

एक जिंदा कारतूस

पांच कारतूस के खोखे

एक क्रेटा कार

पकड़े गए बदमाश पर ईनाम

राजस्थान से 20 हजार का ईनाम

अलीगढ़ से 100000 का ईनाम

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया विनोद पहलवान कुयात विनोद जाट का साथी है। वह अपहरण की कई घटनाएं कर चुका है। विनोद जाट अभी जेल में है। गिरतार बदमाश विनोद पहलवान बाहर रहकर उसका गैंग ऑपरेट कर रहा था। पुलिस उससे पिछले दिनों में की गई घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी