पल-पल की पुलिस लेती रही अपडेट

मिश्रित आबादी में रहा फोर्स तैनात

आगरा। विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग हुई। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई। शाम तक अधिकारी सक्रिय रहे। छह दिसंबर को लेकर एडीजी अजय आनंद ने जोन में अलर्ट जारी किया था। बुधवार को एसएसपी अमित पाठक ने सभी समाज के लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की थी।

पीएसी भी लगाई गई

गुरुवार को सुबह से ही शहर की सड़कों पर पुलिस थी। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी भी लगाई गई थी। पुलिस लाइन में पीएसी और पुलिस को तैयार रखा गया था। कहीं से किसी भी तरह के विवाद की सूचना आने पर तत्काल रवाना किया जा सके। अधिकारी पल-पल पर जिले का अपडेट लेते रहे। कुछ स्थानों पर ¨हदू संगठन के लोगों ने शौर्य प्रदर्शन किया तो मंटोला में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शाम तक सभी क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। पूरा दिन शांति से गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

कई नेताओं को किया गया नजरबंद

भाजपा और ¨हदू संगठन से जुड़े कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत को भी पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर लिया। वे श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल होने की तैयारी में थे।