आगरा(ब्यूरो)। गेल इंडिया लिमिटेड टेढ़ी बगिया स्थित सिटी गेट स्टेशन पर मरम्मत कार्य होना है। इस कारण ग्रीन गैस लिमिटेड की गैस आपूर्ति बाधित रहेगी। पूरे शहर के 80 हजार पीएनजी कनेक्शन धारकों को आपूर्ति नहीं हो सकेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं को राहत के लिए लाइन में उपलब्ध गैस के माध्यम से आपूर्ति करने की तैयारी की है। हालांकि ये अपर्याप्त रह सकती है।

टेढ़ी बगिया पर होना है मरम्मत कार्य

ऐसे में लोगों को वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करना होगा। वहीं कई ताज नगर फिङ्क्षलग स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर फिङ्क्षलग स्टेशन सहित इनसे संबंधित अन्य भी बाधित रहेंगे। ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि रविवार शाम छह बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। वहीं, ग्रीन गैस लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर किशन सिंह ने बताया कि कंज्यूमर को दिक्कत न हो इसके लिए लाइन में अवेलेबल गैस से आपूर्ति की जाएगी।

काङ्क्षलदी विहार सहित संबंधित स्टेशन चलेंगे
शहर में सीएनजी के कुल 28 स्टेशन हैं, जिसमें से काङ्क्षलदी विहार स्टेशन मरम्मत कार्य के दौरान भी आपूर्ति करेगा। साथ ही नेशनल हाईवे-19 स्थित पांच सीएनजी स्टेशन भी आपूर्ति करेंगे। इसमें संबंधित कांत फिङ्क्षलग स्टेशन, संतोष फिङ्क्षलग स्टेशन, भगवान फिङ्क्षलग स्टेशन, एक्सप्रेस-वे फिङ्क्षलग स्टेशन, एनआरएल फिङ्क्षलग स्टशेन से भी आपूर्ति होगी।

80 हजार शहर में पीएनजी कंज्यूमर
28 सीएनजी स्टेशन हैं शहर में