आगरा: रेलकíमयों का महंगाई भत्ता रोके जाने के विरोध में नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) द्वारा सोमवार को मंडल रेल कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। संघ के मंडल अध्यक्ष अक्षयकांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से रेलकíमयों का महंगाई भत्ता रोक दिया है। महंगाई भत्ता और पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों का हक है। जब तक सरकार इसे बहाल नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा सरकार द्वारा श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध भी जारी रहेगा। मंडल मंत्री एके दधीच ने डीजल शेड बंद करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। उन्होंने कहाकि कुछ अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को बेवजह चार्जशीट देकर परेशान किया जा रहा है।