एक अपार्टमेंट के लिए लगाया गया था ट्रांसफार्मर

अंडरग्राउंड केबिल डालने का चल रहा था काम

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र घटिया आजम खां में एरिया में सार्वजनिक नल के पास टोरंट का ट्रांसफॉर्मर रखने से गुस्साई महिलाओं की भीड़ घटिया चौराहे पर उतर आई। यहां पर उन्होंने जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चला दी जिससे वह चोटिल हो गई। एक महिला को उपचार के लिए एसएन लाया गया था। पुलिस लाठी चार्ज की बात से साफ इंकार कर रही है।

लग रहा था ट्रांसफार्मर

शीतला गली जानकारी भवन के पास नगर निगम का सार्वजनिक नल लगा हुआ है। बुधवार को वहां पर ट्रांसफार्मर लगा दिया। इस पर लोग भड़क गए। दोपहर डेढ़ बजे करीब महिलाओं की भी घटिया चौराहे पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चला दी। इस घटना में पूरन देवी पत्नी शंकर लाल के सिर पर चोट लगी। चोटिल महिलाएं उसे लेकर एसएन मेडीकल कॉलेज पहुंची। महिलाओं के साथ भाजपा नेता कैलाश माहौर भी थे।

पार्षद पर लगाए आरोप

महिलाओं ने क्षेत्र के पार्षद पर आरोप लगाया है। उनका कहना था कि क्षेत्र के पार्षद के कहने पर ही ट्रांसफॉर्मर लगा है। वहां पर 200 कोली समाज के परिवार पानी भरते हैं। पहले वहां पर कूड़ा डलवा दिया। उस दौरान लोगों को लगा कि वहां पर पानी की टंकी रखी जाएगी। लेकिन जब वहां पर ट्रांसफॉर्मर देखा तो लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।

पुलिस ने लाठी चलाने से किया इनकार

इस मामले में थाना हरीपर्वत एचएसओ राजा सिंह का कहना था कि पुलिस ने किसी पर लाठी नहीं चलाई है। नल पहले से बंद था लेकिन वहां से ट्रांसफॉर्मर हटवाने के लिए बोल दिया गया है।

बंद हुआ अंडरग्राउंड केबिलिंग का काम

टोरंट पीआरओ भूपेंद्र सिंह का इस मामले में कहना था कि एक अपार्टमेंट के लिए बिल्डिर ने ट्रांसफार्मर रखवाया था। पार्षद आदि से बात कर ही स्थान तय किया जाता है। लेकिन इस घटना के बाद से काम रुकवा दिया गया है।