आगरा। सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) के समर्थन में कोठी मीना बाजार में आयोजित रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नागरिकता संशोधन अधिनियम पर 10 लाइन बोलने और उसके दुरुपयोग के बारे में बोलने की चुनौती दी।

प्रताडि़त लोगों को मिली नागरिकता

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने साफ कहा कि मोदी सरकार की ओर से लाया गया सीएए उन लोगों को नागरिकता देने वाला कानून है जो धर्म के आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताडि़त होकर भारत में आकर विगत 25 वषरें से निवास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को नागरिकता देने के लिए कानून बनाया गया है। ना कि किसी की नागरिकता को छीनना है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 70 वर्ष में जन्मी समस्याओं का आठ महीने में समाधान कर दिया।