आगरा: जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स पर चल रहे पाइपलाइन के मरमत कार्य में बारिश ालल बन गई। अधिकारियों की ओर से बुधवार (आज) सुबह से सप्लाई शुरू करने का दावा किया गया था। लेकिन, बारिश के चलते मरमत कार्य पूरा नहीं हो सका। अब दोपहर बाद से सप्लाई शुरू की जा सकती है। गौरतलब है कि जीवनी मंडी पर पाइपलाइन फटने से शुकवार से आधे शहर में वॉटर सप्लाई ठप है।

बारिश ने कराई देरी

जलकल सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर तेजी से कार्य चल रहा है। मंगलवार शाम तक कार्य पूरा किया जाना था। लेकिन बारिश के चलते चैंबर में पानी ार गया। चैंबर से पानी को बाहर निकाला गया। रुक-रुककर बारिश जारी है। ऐसे में तिरपाल लगाकर कार्य किया जा रहा है। अब बुधवार दोपहर तक कार्य पूरा कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। शाम को क्षेत्र में पानी की सप्लाई हो सकेगी।

यहां पर जारी है सप्लाई

सचिव ने बताया कि जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से पूरी तरह सप्लाई ठप नहीं हुई है। वाटरव‌र्क्स से अब ाी सप्लाई हो रही है। कमलानगर, बल्केश्वर जैसे एरियाज में अब ाी पानी की सप्लाई जारी है। सिर्फ 30 फीसद एरियाज में पाइपलाइन फटने से वॉटर सप्लाई प्रावित है। इनमें कालामहल, रकाबगंज आदि एरिया शामिल हैं। प्रावित एरियाज में टैंकर से सप्लाई की जा रही है।

मरमत करना बना चुनौती

जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स के पास स्मार्ट सिटी की 1200 एमएम डायमीटर की पाइप लाइन के नीचे वाटरव‌र्क्स की 700 एमएम की पाइपलाइन फट गई है। पाइप लाइन की लीकेज को सही करने में सबसे बड़ी समस्या स्मार्ट सिटी की पाइप लाइन के चलते आ रही है। जलकल विभाग की पाइप लाइन के ठीक ऊपर स्मार्ट सिटी की 1200 एमएम की पाइप लाइन है। इसके ऊपर स्मार्ट सिटी की टीम द्वारा आरसीसी का लेंटर डाल दिया था। वहीं, बगल से ही 750 एमएम और 450 एमएम डायमीटर की पानी की दो पाइप लाइन और गुजर रही है, जिसके चलते मरमत में काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।

इन क्षेत्रों में प्रावित रही वॉटर सप्लाई

काला महल, जीवनी मंडी, बेलनगंज, पीपल मंडी, काजीपाड़ा, मंटोला, बालूगंज, कचहरी घाट, विजय नगर कॉलोनी, हींग की मंडी, कृष्णा कॉलोनी, पीर कल्यानी, गधापाड़ा, छीपीटोला, बाग मुजफरखां, नगला रामबल, नगला किशनलाल, नगला मोहनलाल, प्रकाश नगर, श्रीनगर, गोबर चौकी, नौलक्खा, मधुनगर, सेवला, गोकुलपुरा, बोदला चौराहा के आसपास।

अन्य क्षेत्रों में ाी ाड़ा हुआ संकट

मानस नगर, गढ़ी ादौरिया, चाणक्यपुरी आदि क्षेत्र में ाी पिछले तीन दिनों से जल संकट बना हुआ है। यहां प्रतापनगर, केशव कुंज पंपिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई होती है। इस बारे में जेई रंजीत कुमार ने बताया कि गंगाजल में सिल्ट बढ़ने से सप्लाई में दिक्कत हो रही है। बुधवार से सप्लाई में सुधार होने की उमीद है।

बारिश के चलते मरमत कार्य प्रावित हुआ है। बुधवार दोपहर तक कार्य को पूरा कर वाटर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा है, वहां टैंकर से सप्लाई कराई गई है।

एसके श्रीवास्तव, सचिव, जलकल

पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। अधिकारियों को कॉल करते हैं, तो कोई फोन नहीं उठाता है। तीन दिन से पानी के लिए ाटक रहे हैं।

नितिन शर्मा, गढ़ी ादौरिया

चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। न तो इस बारे में कोई जानकारी दी जा रही है कि आािर क्या वजह है जो क्षेत्र में सप्लाई बंद है।

ब्रजेश शर्मा, चाणक्यपुरी