न्यू ईयर पर हरियाणा में रेव पार्टी की तैयारी
एंटी नारकोटिक्स डिप्टी एसपी इरफान नासिर आगरा जोन ने बताया कि दो किलो, 10 ग्राम अफीम झारखंड से लाई गई थी, यह अफीम हरियाणा जानी थी, जिसकी डीलिंग आगरा में होने जा रही थी, तभी एक सूचना पर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर जोगराज मौर्या, निवासी थाना बिनावर जनपद बदायंू, देवराज उर्फ जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया। उनके पास बरामद अफीम की कीमम अंतरर्राष्ट्रीय मार्केट में करीब चालीस लाख रुपए से अधिक है। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि न्यू ईयर पर जश्न को लेकर अफीम का इंतजाम किया गया था। दूसरे साथी भी डिमांड आने पर उसको पूरा करते हैं। तय स्थान पर पहुंचाने के दस से बीस हजार रुपए एक खेप पर मिलते हैं।

क्या होती है रेव पार्टी
रेव पार्टी का चलन अमीर और रसूखदार लोगों के बीच काफी ज्यादा है। इन पार्टियों में शामिल होने वाले सभी मेंबर एक मोटी एंट्री फीस चुकाते है। इन पार्टियों के लिए अच्छा-खासा पैसा चुकाया जाता है। इन पार्टियों का आयोजन गुप्त तरीके से किया जाता है। बड़े शहरों में इसका चलन बढ़ रहा है। रेडियम बैंड, अंधेरा और इलेक्ट्रिकल म्यूजिक पर झूमते युवा, कुछ इसी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन किया जाता है। लेकिन ये रेव पार्टी हरियाणा में किसकी थी, झारखंड से लाई गई अफीम कहां सप्लाई होनी थी, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

अल्कोहलिक म्यूजिक के साथ पार्टी
ये जो रेव पार्टी होती है वो आम पार्टी से अलग होती है। इसमें आम पार्टी की तरह सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजें नहीं परोसी जाती। मतलब इस पार्टी में सिर्फ नशा सर चढ़कर बोलता है और नशे के साथ काफी तेज आवाज में बजने वाला म्यूजिक युवाओं को झूमने के लिए मजबूर कर देता है। मतलब ये म्यूजिक ही अल्कोहलिक होती है। इस धुन में एक अलग किस्म की एनर्जी होती है। वर्तमान में युवा गलत दिशा की ओर बढ़ रहा है।

आम आदमी नहीं कर सकता अफोर्ड
जो मिडिल क्लास परिवार के लोग है वो इस तरह की पार्टी को अफोर्ड नहीं कर पाते और अगर कोई मिडिल क्लास का युवा इसमें चला गया तो फिर वह बर्बाद हो जाता है। इस तरीके की रेव पार्टी में आमतौर पर आर्थिक रूप से मजूबत या फिर सेलिब्रिटी होते है। वही इन पार्टियों में शामिल होते है ।

रेव पार्टी का वेन्यू होता है गुप्त
पार्टी में नशे का सामान काफी महंगा बिकता है। यह पार्टी पूरी तरीके से गुप्त होती है। मान लीजिए, अगर आज शाम को पार्टी ऑर्गेनाइज करनी है तो आधे या फिर एक घंटे पहले समय कंफर्म किया जाता है और फिर वेन्यू बताया जाता है। यह ज्यादातर उन नाइट क्लब में होता है जो पूरी रात खुले रहते है। खासकर जो इन पार्टी के वेन्यू होते है वो काफी ज्यादा सीक्रेट होते है।

कैसी होती है रेव पार्टी?
इस पार्टी में ज्यादातर एक थीम रखी जाती है जिसके अनुसार सब इस पार्टी में शामिल होते है। कभी ट्राइबल, कभी अर्बन तो कभी हांटेड घोस्ट थीम भी। ये पार्टी काफी ज्यादा महंगी होती है, सूत्रों की मानें तो इन पार्टियों में देश, विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है। विदेशी लड़कियों को बार टेंडर के रूप में वहां लगाया जाता है। यहां सबके हाथ में रेडियम बैंड, रेडियम की माला और टोपी भी होती है। पार्टी में बिल्कुल ब्लैक आउट होता है मतलब की एक दम अंधेरा। पार्टी में अलग अलग किस्म के नशे दिए जाते है।


संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो तस्करों को अरेस्ट किया गया है, उनके पास से करीब 40 लाख रुपए की अफीम बरामद की गई है। तस्कर झारखंड से नशे के लिए अफीम लेकर आए थे, हरियाणा मेें कहीं जानी थी, इसका डीलिंग प्वांइट आगरा में रखा गया था। तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
इरफान नासिर, डिप्टी एसपी एएनटीएफ


पकड़े गए तस्कर
-जोगराज मौर्या पुत्र गेंदालाल, निवासी थाना बिनावर जनपद बदायंू
-देवराज उर्फ जितेंद्र पुत्र रामनिवास, निवासी थाना बिनावर जनपद बदायंू

एक नजर कार्रवाई पर
-कहां हो रही थी अफीम की सप्लाई
झारखंड
-कहां पहुंचनी थी अफीम की खेप
हरियाणा
-तस्करों से जब्त की गई अफीम
40 किलो