- सेंट जोंस कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट पर हुआ कार्यक्रम

- केरल बिशप मूर कॉलेज ने किया सहयोग, नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

आगरा। सेंट जोंस कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम ऑन रिसर्च एथिक्स एंड कैरक्टराइजेशन टेक्निक इन मेडिकल साइंस का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के एमएचआरडी टी¨चग लर्निंग सेंटर एवं बिशप मूर कॉलेज मावेलीकेरा, केरल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से करीब 220 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

नई शिक्षा नीति को अपनाने पर जोर

समारोह के मुख्य अतिथि यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो। वेद प्रकाश थे, जिन्होंने अपने भाषण में नई शिक्षा नीति एवं प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक आंबेडकर विवि के कुलपति प्रो। अशोक मित्तल ने रिसर्च एथिक्स पर जोर देते हुए कहा के शोधार्थियों एवं शिक्षकों को अपनी शोध रचनाओं में साहित्यिक चोरी से बचना चाहिए एवं शोध के नैतिक मापदंडों का सख्ती से पालन करना चाहिए। प्रो। एसपी सिंह ने शिक्षा में आने वाली चुनौतियों का वर्णन करते हुए शिक्षकों को तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भावनात्मक समृद्धि व नैतिक मूल्यों की स्थापना पर जोर दिया जाना चाहिए, जो की नई शिक्षा नीति में भी अपेक्षित है। डॉ। सूजन वर्गीज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ। साजन ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बिशप मूर कॉलेज के प्राचार्य डॉ। चांडी ने धन्यवाद दिया।