आगरा(ब्यूरो)। उनके साथ दलाल सुभाष ङ्क्षसह भी पकड़ा गया था। वह विजिलेंस को देख घूस की रकम लेकर वहां से भागने का प्रयास कर रहा था। राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता, मुहल्ला जोशियान फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। जबकि दलाल अनुराग नगर बल्केश्वर का रहने वाला है। नगर निगम के गृह कर विभाग द्वारा ई-ब्लाक कमला नगर निवासी सुभाष अग्रवाल को 30 लाख रुपये बकाए का नोटिस भेजा गया था। इसे पांच लाख कराने के लिए राजस्व निरीक्षक ने दो लाख रुपये घूस मांगी थी। वह बिना पेशगी लिए फाइल आगे नहीं बढ़ा रही थीं। सुभाष अग्रवाल ने विजिलेंस से शिकायत की थी।

मंडल के कई भ्रष्टाचारी निशाने पर

आगरा समेत मंडल के कई भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी विजिलेंस के निशाने पर हैं। विजिलेंस के परिक्षेत्र में आगरा समेत आठ जिले आते हैं। इनमें फिरोजाबाद और अलीगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार और घूस मांगने की शिकायत विजिलेंस से पीडि़तों ने की है। इसकी जांच कराई जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर निशाने पर आए कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है।

राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता और दलाल सुभाष ङ्क्षसह को मेरठ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।

शगुन गौतम, एसपी विजिलेंस