आगरा (ब्यूरो)। जाम में फंस गईं

परिवहन निगम (रोडवेज) की 10 बसों का संचालन अयोध्या के लिए होता है। यह 45 और 65 सीट की हैं। यह सभी बसें आईएसबीटी से संचालित होती हैं। मंगलवार को निर्धारित समय पर बसें अयोध्या के लिए रवाना हुईं। जैसे ही लखनऊ से आगे बसें पहुंचीं। जाम में फंस गईं। बस चालकों ने रोडवेज अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। एक चालक ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने बसों को वापसी के लिए दबाव बनाया। बस को किनारे खड़ा कर दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने बसों को हटाना शुरू कर दिया।

दो बस सबसे पहले आईं

भीड़ अधिक होने के चलते आगे न जाने के लिए कहा गया। इसी के चलते आगरा फोर्ट की दो बसों की सबसे पहले वापसी हुई। एक चालक ने बताया कि कोहरे के बीच एक घंटे तक बस खड़ी रही। पांच सौ मीटर बढऩे के बाद और भी संकट खड़ा हो गया। अयोध्या जाने वालों की भीड़ अधिक थी। पुलिस-प्रशासन ने बस को आगे न ले जाने के लिए कहा। पैसेंजर्स बस से उतर गए। पैसेंजर्स और अधिकारियों में बहस भी हुई। अधिकारियों के आदेश पर बस को लौटाना पड़ा। एआरएम आगरा फोर्ट आरएस चौधरी ने बताया कि रात तक सभी बसें आगरा पहुंच गईं। मथुरा से स्कैनिया बसों का संचालन किया जा रहा है।

---

कई पैसेंजर्स लौटे

रोडवेज बसों में कई पैसेंजर्स लखनऊ से लौट आए। पैसेंजर्स के साथ छोटे बच्चे भी थे। रोडवेज अधिकारियों ने लखनऊ से अयोध्या तक के किराया की वापसी की।