आगरा: एत्माद्दौला इलाके में लूट की दनादन घटनाएं हो रही हैं। बदमाश छह दिन में लूट की छह घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शनिवार देर रात को बाइक सवारों ने ऑटो चालक का मोबाइल लूट लिया।

का¨लदी विहार के रहने वाले परवेज पेशे से ऑटो चालक हैं। वह घर से का¨लदी विहार सौ फुटा पर टहलने निकले थे। इसी दौरान परिचित का फोन आने पर उससे बात करने लगे। परवेज के अनुसार बाइक सवार दो बदमाश रास्ते में पहले से खड़े थे.वह बात करने के बाद जैसे ही मोबाइल जेब में रखने लगे। बाइक सवार मोबाइल लूटकर शाहदरा की ओर भाग निकले। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। जबकि पीछे बैठे उसके साथी ने चेहरे पर साफी बांध रखी थी।

पहले भी हो चुकी है वारदात

इलाके में छह दिन के अंदर लूट की यह छठवीं घटना है। पिता-पुत्र से लूट करने वाले ऑटो गैंग को पुलिस ने गिरतार करके जेल भेज दिया। मगर, व्यापारी भाइयों से तमंचे के बल पर दुकान में घुसकर लूट करने वाले बदमाशों का पता नहीं लग सका है। जबकि तीसरी वारदात का¨लदी विहार के रहने वाले राहुल पाठक के साथ हुई थी। बदमाशों ने सीएनजी पंप के पास उसका मोबाइल लूट लिया था.चौथी घटना टेड़ी बगिया बूथ के पास हुई थी। नंदलालपुर के रहने वाले र¨वद्र को बाइक सवारों ने लूट लिया था। पांचवीं घटना का¨लदी विहार के रहने वाले सर्वेश के साथ हुई। बाइक सवारों ने उसका मोबाइल लूट लिया था। छठवीं घटना भी शनिवार रात की है। बीयर शॉप के सेल्समैन से शनिवार को लूट का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर लोगों ने तीन आरोपितों को दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया था।