- आईजी के निर्देशन में आगरा रेंज में चल रहा अभियान

आगरा। आईजी रेंज के निर्देश पर सेनेटाइजेशन कर कोरोना की चेन तोड़ी जा रही है। इसके लिए फायर विभाग के कर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी लगे हुए हैं। जहां भी संक्रमण के केस सामने आते हैं, उस एरिया को सेनेटाइज किया जाता है। संक्रमित के घर को भी सेनेटाइज किया जाता है। इस पर तारीख व सेनेटाइज करने वाले कर्मचारी का नाम डाला जा रहा है। इससे याद रहे कि किस तिथि में किस कर्मचारी ने कोरोना हॉटस्पॉट व संक्रमित का घर सेनेटाइज किया है।

आईजी कर रहे मॉनीटरिंग

सेनेटाइजेशन की मॉनीटरिंग आईजी रेंज नवीन अरोरा खुद कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से कर्मचारी अपने कार्य में जुट जाते हैं। गुरुवार को रेंज में दर्जनों इलाकों को सेनेटाइज किया गया। इसके बाद एक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया जाता है। लाउडस्पीकर से सेनेटाइजेशन के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील भी की जाती है। छोटी गलियों में स्प्रे मशीन से सेनेटाइज किया जा रहा है।

रेंज में इतने स्थानों पर हुआ सेनेटाइजेशन

-आगरा

2100

-मथुरा

4000

-फिरोजाबाद

950

-मैनपुरी

2450

रेंज में हॉटस्पॉट वाले इलाकों को सेनेटाइज कर कोविड की चेन तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 16 अप्रैल से इस अभियान को शुरू किया गया, जो आगे भी जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत पब्लिक प्लेस, सरकारी, गैर सरकारी व आवासीय इलाकों को सेनेटाइज करने का कार्य चल रहा है।

नवीन अरोरा, आईजी रेंज