- 28 दिसंबर को फतेहगढ़ साहिब पहुंचेगी यात्रा

- गुरुद्वारा गुरु का ताल में हुई कामयाबी की अरदास

जासं, आगरा: जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे, शंखनाद और अरदास के साथ शुक्रवार को सर¨हद पंजाब यात्रा फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हो गई। यात्रा में रथ के साथ 20 कार शामिल हैं। 40 बुलट मोटरसाइकिल सवार यात्रा को एस्कार्ट करते हुए चल रहे हैं।

आगरा किला के सामने आयोजित कार्यक्रम में संत बाबा प्रीतम सिंह, महंत योगेश पुरी ने अरदास और शंखनाद के साथ यात्रा की पताका आयोजन समिति के सदस्यों को सौंपी। शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरकर यात्रा शाम 4 बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंची। जहां स्वागत कार्यक्रम में यात्रा संयोजक रवी दुबे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य गुरु गो¨वद सिंह व उनके चार साहिबजादों के बलिदान को शिक्षा प्रणाली में शामिल कराना है। यहां यात्रा की कामयाबी के लिए अरदास करने के बाद यात्रा को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रा शुक्रवार रात दिल्ली में विश्राम लेगी, जहां से शनिवार सुबह पंजाब के लिए रवाना होगी। 28 दिसंबर को फतेहगढ़ साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में मत्था टेकने के बाद केंद्र सरकार से मांगों को पूरा करने का आह्वान किया जाएगा। आगरा से पंजाब तक यात्रा चार राज्यों के 14 जिलों से होकर गुजरेगी।