<

AGRA: AGRA: सरकारी होने की जिद पर अडे़ शिक्षामित्र अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। ख्8 सितम्बर को होने वाले इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए शिक्षामित्र ख्7 सितम्बर को आगरा से रवाना होंगे। इसके लिए शिक्षामित्रों ने सभी साथियों से अपील की है, कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

बसों से होंगे रवाना

आगरा से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तीन हजार शिक्षामित्र जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक वाइज शिक्षामित्रों को एकत्र किया जा रहा है। सभी शिक्षामित्रों की सूची तैयार की गई है। दिल्ली जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पहले से ही शिक्षामित्रों को जानकारी दी जाएगी, कि उनको कौन सी बस में जाना है। हर ब्लॉक से ख्7 सितम्बर की शाम से बस शिक्षामित्रों को लेना शुरू कर देगी।

लड़ाई जारी रखने की अपील

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छोंकर ने अपील की है, कि इस लड़ाई को कमजोर न पड़ने दें। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव शिक्षामित्रों के साथ हैं। उनका पूरा समर्थन है, इतने लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं और अब शिक्षामित्र कमजोर पड़ेंगे, तो सही नहीं है। यह हमारे हक की लड़ाई है। जिलाध्यक्ष से सभी से आह्वान किया कि ख्7 सितम्बर को दिल्ली में कूच के लिए तैयार रहें।

व्हाट्सएप पर जुड़ रहे शिक्षामित्र

शिक्षामित्रों ने व्हाट्सएप पर शिक्षामित्र संघर्ष का एक ग्रुप तैयार किया है। इस ग्रुप के जरिए शिक्षामित्रों को लेकर होने वाले फैसले, नए अपडेट, और दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर किए जाने वाले नए अपडेट्स साथ के साथ अपलोड किए जा रहे हैं। इसमें आगरा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के जिलास्तर के पदाधिकारियों को जोड़ा गया है।

सभी से धैर्य रखने को कहा

मथुरा में हार्ट अटैक से शनिवार को एक शिक्षामित्र की मौत हो गई, इस पर आगरा शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट किया। साथ ही शिक्षामित्र साथियों से अपील की कि धैर्य रखें, कमजोर नहीं पडे़ं। घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक लाख 7ख् हजार शिक्षामित्रों की लड़ाई है। यदि इस लड़ाई में हम ऐसे कमजोर पड़ेंगे, तो इसका फायदा हमारे विरोधियों को होगा।