आगरा(ब्यूरो)। कोठी मीना बाजार मैदान 20 से 28 सितंबर तक कामतानाथ सेवा समिति द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम कथा में कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। मंगलवार सुबह बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में सोमवार दोपहर कथा के पोस्टर विमोचन समारोह में कामतानाथ सेवा समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा ने यह जानकारी दी। महामंत्री धर्मेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे ङ्क्षचताहरण महादेव मंदिर, जयपुर हाउस से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 20 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे तक हवन, दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक श्रीराम कथा होगी। 25 सितंबर को शाम पांच बजे से सुंदरकांड, 26 सितंबर को मानस कवि सम्मेलन होगा। रामस्वरूपाचार्य महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया। रामवीर ङ्क्षसह चाहर, जयप्रकाश त्यागी, हाकिम ङ्क्षसह त्यागी, शैलेंद्र उपाध्याय, अलौकिक उपाध्याय, वात्सल्य उपाध्याय, हरेंद्र शर्मा, श्रीकांत त्यागी, गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

By: Inextlive | Updated Date: Tue, 19 Sep 2023 01:00:35 (IST)