आगरा। सपा-बसपा ने हमेशा से जाति की राजनीति की है। भाजपा ऐसी राजनीति नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस सपा शासनकाल में भगवान परशुराम की मूर्तियों को तोड़ा गया, वे सहानुभूति कैसे कर सकते हैं। ये समझ से परे हैं। इनका काम एक-दूसरे को लड़ाना रहा है। बीजेपी ने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। सर्वजन के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में हुई है। उन्होंने कहा कि हमने अनुसूचित पिछड़ा वर्ग व सवर्ण में कोई भेद नहीं किया है। जो भी लोग सामान्य श्रेणी के हैं, जो गरीब हैं, उस कैटेगिरीज में आते हैं, उनके लिए भी आरक्षण की अलग से व्यवस्था की है। तब से राजनीतिक दलों मे बेचैनी है। वे किसी भी अवसर को छोड़ना नहीं चाहते हैं। भले ही वह अपराधी से संबंधित हो, वे उसे जातीय मोड़ देना चाहते हैं। आपको याद हो कि सपा के शासन काल में फीरोजाबाद व तमाम जगह में मूíतयां तोड़ी गई थीं। जिन्होंने उत्पीड़न किया है, वहीं इस प्रकार की राहत दे सकते हैं। मैं नहीं समझता हूं। ये कर पाएंगे। ये झूठी राजनीति के लिए उनके द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।