आगरा। 5ाजपा ने हाल ही में विद्युत दरें बढ़ाई हैं। जिसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर सपा महानगर इकाई ने प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की।

प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

धौलपुर हाउस से पैदल मार्च करते हुए सपा कार्यकर्ता सपा महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कल1ट्रेट पहुंचे। प्रदेश के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से किसान, गरीब पहले से ही त्रस्त थे। ऊपर से विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गई है। महानगर अध्यक्ष रइसउद्दीन कुरैशी ने ज्ञापन पढ़ते हुए प्रदेश सरकार से बड़ी हुई विद्युत दरों को वापस लिए जाने की मांग की है। एडीएम नगर एके सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये थे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में शिव राठौर, वाजिद निशार, ममता टपलू, पप्पू राघव, धर्मेद्र यादव, मुकेश यादव, राजपाल यादव, मुकेश यादव, लाल सिंह लोधी, अतुल गर्ग, मदन गर्ग, तेजपाल यादव, अमीर सिंह फौजदार, दयाराम गुप्ता, 5ाीमदिवाकर, अनीश 2ान, सचिन चतुर्वेदी, फिरोज 2ान, क्षमा जैन स1सेना, बंटी यादव आदि प्रमु2ा रूप से मौजूद थे।