-बुद्ध विहार में सादगी से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

-कोरोना वायरस के खात्मे को की गई प्रार्थना

आगरा: बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा शहर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। पंचशील का पालन करते हुए सुखमय जीवन जीने को कहा गया। कोरोना वायरस के खात्मे को प्रार्थना की गई।

बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संदेश

बुद्ध विहार, चक्कीपाट में भगवान बुद्ध का जन्म, बुद्धत्व प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण त्रिविध पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाई गई। भिक्षु संघ द्वारा बुद्ध पूजा, वंदना, धम्मदेशना, संघदान करते हुए बुद्ध के बताए मार्गों पर चलने का संदेश दिया गया। भंते अशोक रत्न के नेतृत्व में बौद्ध भिक्षुओं ने सभी को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया और धम्मदेशना की गई। भंते अशोक रत्न ने कहा कि बौद्धों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन विशेष है। सभी बौद्धों को पंचशील का पालन कराते हुए सुखमय जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी गई। करतार सिंह भारतीय, चौधरी रामगोपाल, धर्मेंद्र सोनी, राजनारायण, मीरा देवी, मुकेश वरुण, राजेश घंटोली आदि मौजूद रहे।

विश्व शांति दिवस मनाया

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व शांति दिवस मनाया। ऑनलाइन मी¨टग का शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ। उद्घाटन दिल्ली के बौद्धाचार्य ने किया। मुख्य अतिथि किशोर बौद्ध ने बुद्ध के जीवन, उनको बुद्धत्व प्राप्ति पर प्रकाश डॉला। महासभा के संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश भारतीय ने बताया कि बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनको बुद्धत्व प्राप्ति और उनका परिनिर्वाण भी वैशाख पूर्णिमा को हुआ था। बुद्ध ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके तीनों संस्कार वैशाख पूर्णिमा के दिन हुए। संचालन बादल सिंह बौद्ध ने किया।

बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें

कांग्रेस ने गोबर चौकी, ताजगंज में बुद्ध पूर्णिमा मनाई। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सर्वसमाज के लिए प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश दिया था। इसी संदेश से पूरी दुनिया में आपसी सद्भाव व भाईचारा कायम रखा जा सकता है। संचालन अचल सिंह सोन ने किया। दिनेश चौधरी, डॉ। वीरी सिंह, महावीर सिंह, जानी पिप्पल, संतोष चंद्रा, राजू मौर्या, दिलीप कुमार, प्रेमनंदन सोन, राजेंद्र सोनकर, सुरेश, संतोष चौधरी, वीरेंद्र सोनी, आइडी श्रीवास्तव, भीष्मपाल सिंह मुखिया आदि मौजूद रहे।

बुद्ध की विपश्यना ही आज का क्वारंटाइन

भारतीय बैंकर्स क्लब ने बुद्ध पूर्णिमा पर त्रिविध पावन पर्व का ऑनलाइन आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मोहित ने कहा कि गौतम बुद्ध ने विपश्यना का जो मार्ग बताया था, उसे ही आज का विज्ञान क्वारंटीन कहकर प्रचारित कर रहा है। मौन एकांतवास किसी भी रोग को दूर करने में सक्षम है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि गौतम बुद्ध ने कहा था कि हजारों किताबों को पढ़ना और सैकड़ों प्रवचनों को सुनना तब तक व्यर्थ है, जब तक उसे जीवन में न उतारा जाए। विशिष्ट अतिथि अनीता, डॉॅ। अर¨वद झा, सुधीर शर्मा, पूजा सक्सेना, सुशील सरित, चंद्रशेखर शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजन केके जैन ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ। नीरज ने दिया। डॉ। असीम आनंद और डॉ। रमेश आनंद का रहा। सुप्रीति, सीपी सिंह, पूजा तोमर, आरती तोमर कार्यक्रम में शामिल रहीं।