आगरा(ब्यूरो)। खंदौली के पर्वतपुर निवासी कारेलाल का बेटा विकास बीएसएफ भर्ती के लिए रिटिन पेपर की तैयारी कर रहा है। उसका फिजिकल टेस्ट पास हो चुका है। विकास अपनी बाइक से चचेरे भाई के साथ आगरा कोङ्क्षचग करने के लिये जाता है। गुरुवार को वह कोचिंग से लौट रहा था, इसी दौरान उसी समय गांव के तेजबीर ने उसे फोन कर घड़ी राय ङ्क्षसह शराब के ठेके के पास बुलाया।

बीएसएफ के रिटिन पेपर की कर रहा है तैयारी

विकास ने अपने चाचा मोहन ङ्क्षसह के पुत्र रोहित को जो खंदौली में काम से आया था। अपने साथ बुला लिया और दोनो बाइक से शराब के ठेके के पास पहुंच गए। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे तो पहले से वहां मौजूद शिव कुमार के साथ करीब आधा दर्जन लड़कों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट करने लगे। रोहित का आरोप है कि शिवकुमार ने तमंचा निकाल कर विकास के गोली मार दी। गोली विकास की दाहिने कोख से रगड़ खा कर निकल गयी। गोली की आवाज सुन कर वहां से निकल रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

रेस लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा
घायल विकास ने बताया है कि अक्टूबर 2022 में यमुना एक्सप्रेस वे पर रेस लगाने को लेकर दोनो में झगड़ा हुआ था। तब परिजनों ने दोनों के बीच में समझौता करा दिया था। उसी रंजिश को मान कर शिवकुमार ने गुरुवार को घटना को अंजाम दिया है। वहीं थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया है कि दोनों में रंजिश थी। इसी में शिवकुमार ने अपने साथियों के साथ विकास को गोली मारी दी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।