आगरा (ब्यूरो)। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को ग्यारह सीढ़ी उद्यान में टेंट सिटी के ख्वाब को साकार करने के लिए स्टेट इन्वायरमेंट इंपेक्ट असिस्मेंट अथॉरिटी (सिआ) और उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) से अनुमति प्राप्त करनी होगी। नेशनल इन्वायरमेंट इंजीनियङ्क्षरग रिसर्च इंस्टीट््यूट (नीरी) ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के कुछ ङ्क्षबदुओं को स्पष्ट करने को एडीए ने नीरी को पत्र भेजा है।

टेंट सिटी डेवलप करने की
ग्यारह सीढ़ी उद्यान को एडीए की ग्लैंङ्क्षपग साइट के रूप में विकसित करने की योजना है। सात एकड़ भूमि में से 3.5 एकड़ भूमि में टेंट सिटी बनाई जाएगी और शेष में पर्यटकों के मनोरंजन को सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे। यह स्थान ताजमहल से करीब 700 मीटर दूर है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारक ग्यारह सीढ़ी से सटा हुआ है। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में लागू प्रतिबंधों के चलते एडीए ने नीरी की संस्तुति मिलने पर ही टेंट सिटी विकसित करने की बात कही थी।

नीरी की टीम ने किया था निरीक्षण
नीरी की टीम ने पांच दिसंबर को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया था। नीरी ने टेंट सिटी विकसित करने को अपनी रिपोर्ट एडीए को उपलब्ध कराई है। ताजमहल से नजदीकी के चलते एडीए को सिआ और यूपीपीसीबी से अनुमति लेनी होगी। यहां सीवेज निस्तारण के लिए भी इंतजाम करने होंगे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि ताजमहल के साए में विकसित की जाने वाली टेंट सिटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगी। ताजमहल का मोहक नजारा देखते हुए पर्यटक टेंट सिटी में रुक सकेंगे। पर्यटकों और शहरवासियों के मनोरंजन को ग्यारह सीढ़ी उद्यान में कार्यक्रम कराने की भी योजना है।


ताजमहल के साए में विकसित की जाने वाली टेंट सिटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगी। ताजमहल का मोहक नजारा देखते हुए पर्यटक टेंट सिटी में रुक सकेंगे।
चर्चित गौड़, उपाध्यक्ष, एडीए