आगरा(ब्यूरो)। आगरा में मंगलवार को दिन के तापमान में गिरावट आने से सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। शीतलहर से लोगों को बुधवार को भी राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत गुरुवार को मौसम ने पलटा खाया। सुबह खुले क्षेत्रों और हाईवे पर घना कोहरा देखने को मिला। सुबह बेहद सर्द और गलन होने से बिस्तर छोडऩा परेशानी भरा हो गया।

नहीं मिली राहत

दिनचर्या देर से शुरू हुई। सर्द हवा चलने के साथ ही बादल और धुंध छाई रही। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं देने से मैक्सिमम टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की गई। यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे गलन बढ़ गई। सुबह से रात ढलने तक शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को घना कोहरा रह सकता है। मौसम विज्ञानी मो। दानिश ने बताया कि एक सप्ताह तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। मिनिमम टेम्प्रेचर छह से सात डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


पिछले तीन दिन में टेम्प्रेचर (डिग्री सेल्सियस में)
डेट, मैक्सिमम टेम्प्रेचर, मिनिमम टेम्प्रेचर
16 जनवरी, 11.2, 6.6
17 जनवरी, 13.0, 5.5
18 जनवरी, 11.2, 7.6

कोल्ड डे कंडीशन का सातवां दिन
शहर में गुरुवार को कोल्ड डे कंडीशन का सातवां दिन रहा। दिन का टेम्प्रेचर 16 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर कोल्ड डे कंडीशन रहती है। इस सीजन में 29 दिसंबर को 15.9, दो जनवरी को 13.0, तीन जनवरी को 12.9, आठ जनवरी को 14.4, नौ जनवरी को 14.4, 16 जनवरी को 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रह चुका है।

प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा दिन आगरा में
प्रदेश में गुरुवार को मैक्सिमम टेम्प्रेचर की दृष्टि से आगरा दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। बरेली पहले स्थान पर रहा। वहां मैक्सिमम टेम्प्रेचर 10.6 डिग्री सेल्सियस था। मिनिमम टेम्प्रेचर की ²ष्टि से आगरा प्रदेश में दसवें स्थान पर रहा।

1. फतेहगढ़ व मुरादाबाद, 5.0 डिग्री सेल्सियस
2. मुजफ्फरनगर, 5.8 डिग्री सेल्सियस
3. नजीबाबाद व मेरठ, 6.0 डिग्री सेल्सियस
4. फतेहपुर, 6.2 डिग्री सेल्सियस
5. अयोध्या व झांसी, 6.5 डिग्री सेल्सियस
6. बस्ती, 7 डिग्री सेल्सियस
7. कानपुर, 7.1 डिग्री सेल्सियस
8. फुरसतगंज, रायबरेली व गाजीपुर, 7.2 डिग्री सेल्सियस
9. उरई, 7.4 डिग्री सेल्सियस