आगरा(ब्यूरो)। केस1
छत से कूदा जुआरी, पैर में फ्रेक्चर
आवास-विकास कॉलोनी सेक्टर चार स्थित चांदी की पायल बनाने के कारखाने में बुधवार रात एक बजे पुलिस को जुआ होने की सूचना मिली थी। पुलिस के छापा मारने पर जुआरियों में अफरातफरी मच गई। भीम नगर जगदीशपुरा का जुआरी देवेंद्र ङ्क्षसह छत से कूद गया, जिससे उसके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मौके से कारखाना मालिक भाइयों अमित और अन्नू समेत नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया, मौके से 7.85 लाख रुपये बरामद किए गए है।

किराए के मकान में जुआ
अरेस्ट किए गए जुआरियों के नाम आकाश, रङ्क्षवद्र, गजेंद्र, वसीम, नदीम और चंद्र प्रकाश हैं। अमित और अन्नू ने पूछताछ में बताया कि मकान मालिक रोहताश है। वह किसी मामले में जेल में बंद है। वह दोनों भाई मजदूरी पर चांदी की पायल बनाते हैं। मकान को रोहताश से किराए पर लिया था।

केस2
मंटोला में पकड़ा सट्टेबाज अकील
थाना मंटोला पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम एम। अकील पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ढोलीखार को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उसके पास से स्मार्ट फोन, 23 सौ रुपए जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

केस3
थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र से तीन अरेस्ट
जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार शाम अरेस्ट कर लिया। हाथरस रोड राधे वाली गली में जुए की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी फौरन सिंह, प्रमोद और आसीन को अरेस्ट कर लिया गया। उनके पास से 24 सौ रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके शहर और देहात के थाना क्षेत्रों में भी जुआरियों की धरपकड़ जारी रही।

जुआ और सट्टे खेलने वाले 58 अरेस्ट
पुलिस कमिश्नर जे। रविन्दर गौड के निर्देश पर बुधवार रात आगरा कमिश्नरेट में पुलिस ने अभियान चलाया। इनमें 10 वर्ष के दौरान जुआ और सट्टा में पकड़े गए आरोपियों को चिह्नित किया गया। जुआ और सट्टा खेलने वाले 58 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, कुल 33 मुकदमे दर्ज किए गए। जुआरियों और सटोरियों से 8.70 लाख रुपए बरामद किए।


पुलिस कार्रवाई पर नजर
-जुआरियों पर की बुधवार रात कार्रवाई
58
-कमिश्नरेट में आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस
33
-जुआरियों की फड़ से जब्त की रकम
8.70 लाख रुपए


कमिश्नर साहब, यहां हो रहा है जुआ
जारी है बेगम-बादशाह फेंटने का दौर
नगर निगम के साथ जल संस्थान भी जुआरियों का अड्डा बन चुका है। आए दिन जुआरियों की टीम नगर निगम के पीछे बने सरकारी स्कूल में फड़ लग जाती है। बेगम बादशाह फेंटने का दौर शुरू हो जाता है। जुए पर कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से जुआरियों में भी अधिकारियों का खौफ खत्म हो गया है।

यमुना किनारे सजती है जुए की फड़
शहर में यमुना के किनारे कई जुए की फड़ लगती हैं, भीड़ अधिक होने पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भीड़ बंट जाती है। ऐसे में खुले मैदान मेें पुलिस को देख आसानी से जुआरी भागने में कामयाब हो जाते हैं। सुबह होते ही यहां जुआरियों को आवागमन शुरू हो जाता है।

जुए और सट्टे को पूरी तरह से बंद किया जाएगा, बुधवार रात पचास से अधिक जुआरियों को अरेस्ट किया गया है, आठ लाख रुपए से अधिक रकम जब्त की कई है। ये कार्रवाई जारी रहेगी।
जे। रविन्दर गौड़, पुलिस कमिश्नर