आगरा: प्रदेश में साप्ताहिक बंदी के बावजूद रविवार सुबह अफगानिस्तान के 25 सदस्यीय डेलीगेशन की विजिट के लिए ताजमहल खुलेगा। इस दौरान पर्यटकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बंद रहते हैं स्मारक

प्रदेश में शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू है। स्मारक ाी बंद रहते हैं, मगर अफगानिस्तान के हाई लेवल 25 राजनयिकों के लिए शनिवार को फतेहपुर सीकरी और रविवार को ताजमहल व आगरा किला खोले जाएंगे। अफगानी डेलीगेशन शनिवार दोपहर 12:30 बजे आगरा पहुंचेगा। होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट में लंच करने के बाद सभी दोपहर दो बजे फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना होंगे। तीन बजे से 4:30 बजे तक फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करने के बाद डेलीगेशन वापस होटल लौट आएगा। रविवार सुबह 7:30 से नौ बजे तक डेलीगेशन ताजमहल निहारेगा। होटल में ब्रेकफास्ट के बाद सुबह 10:45 बजे से आगरा फोर्ट की विजिट होगी। दोपहर 1:30 बजे डेलीगेशन यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली लौट जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि अफगानिस्तान के डेलीगेशन के लिए शनिवार व रविवार को स्मारक खोले जाएंगे। पर्यटकों को स्मारकों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।