आगरा: ताजगंज इलाके से किशोरी को अगवा करने में दो वर्ष से वांछित चल रहे मेहताब के दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेज दिया। किशोरी के एक महीने पहले न्यू आगरा क्षेत्र से दोबारा अपहरण का मुकदमा होने से सनसनी फैल गई थी। मेरठ के मेहताब को नामजद किया गया था। किशोरी की बरामदगी करके पुलिस ने सनसनी का पटाक्षेप किया था।

ताजगंज क्षेत्र निवासी किशोरी 23 फरवरी को दयालबाग इलाके के एक अस्पताल के बाहर से लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में युवक द्वारा उसे लेकर जाते दिखाई देने के बाद स्वजन ने मेरठ निवासी मेहताब को अपहरण के आरोप में नामजद किया था। किशोरी ने मेहताब को वर्ष 2018 में भी नामजद किया था। उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी मेहताब को गिरफ्तार करके किशोरी को बरामद कर लिया था। मेहताब को जेल भेज दिया था। इसके चलते अपहरण का शक मेहताब पर गया। किशोरी के परिजनों ने मेहताब और अन्य के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो कहानी दूसरी निकली। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त दिव्यांशु और ¨रकू के साथ दिल्ली चली गई थी। पुलिस ने ¨रकू को जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी दिव्यांशु ग्वालियर में साइबर ठगी के मामले में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

किशोरी ने अपने बयान में मेहताब पर दो वर्ष पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मेहताब को जेल भेज दिया था। वहीं, ताजगंज के मुकदमे में आरोपी मेहताब के भाइयों गांव बरनावा थाना बिनौली जिला बागपत निवासी नजाकत और गांव जसड़ थाना सकरपुर जिला मेरठ निवासी तौहीद फरार चल रहे थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने नजाकत और तौहीद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बागपत निवासी नजाकत और मेरठ निवासी तौहीद को पुलिस ने रविवार को रमाडा होटल के कट पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखा था। उसके साथ मारपीट की थी। इस पर दोनों के नाम विवेचना में शामिल किए गए थे। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।