आगरा(ब्यूरो)। देर रात तक हुई खरीदारी पर बाजार भी बोलत रहे- ईद मुबारक। वहीं शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।

बाजारों में रही भीड़
राजा मंडी, किनारी बाजार, शाहगंज, लोहामंडी, सुभाष बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर रही। महिलाओं ने नायरा कट के सलवार सूट को खूब पसंद किया। शरारा व बुर्कों की भी खूब खरीदारी की। मेङ्क्षचग चूडिय़ों, जूतियों आदि ने भी बाजारों में अपनी धाक जमाए रखी। पुरुषों ने सफेद कुर्ते-पायजामा खरीदे। दोपहर में कुछ देर सुस्ताने के बाद बाजार ने फिर गति पकड़ ली। शाम होते-होते बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ गई थी। लोग परिवार सहित ईद की खरीदारी करने निकले। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद के साथ ही दूसरी जरुरतों का सामान जैसे बर्तन आदि की भी दुकानों-शोरूम पर ग्राहक उमड़ते रहे। लोहामंडी में सेंवईयों की खरीदारी हुई। सूखे मेवा भी खूब खरीदा गया। रंगीन रोशनी से बाजार जगमगाते रहे। युवा खासतौर पर रात में खरीदारी करने निकले।

ईद पर ताजमहल में फ्री एंट्री
आगरा: ईद-उल-फितर पर शनिवार को ताजमहल में सुबह दो घंटे पर्यटकों और अकीदतमंदों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ। राजकुमार पटेल ने सुबह सात से नौ बजे तक ईद की नमाज के लिए स्मारक में निश्शुल्क प्रवेश का आदेश जारी किया है। इस अवधि में ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट ङ्क्षवडो बंद रहेंगी। उधर, शुक्रवार को ताजमहल में 860 लोगों ने जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी।

देर तक होगी पानी की सप्लाई
ईद पर जलकल विभाग की ओर से सुबह एक्स्ट्रा पानी की सप्लाई की जाएगी। जो सप्लाई सामान्य दिनों में करीब दो से ढाई घंटे तक की जाती थी, वह शनिवार को तीन से चार घंटे तक होगी।

साफ-सफाई रहेगी दुरुस्त
अपर नगरायुक्त एसपी सिंह ने बताया कि ईद पर शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके लिए 23 टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ ही आवारा जानवरों को पकडऩे का भी निर्देश दिया गया है।

ईद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आगरा। रमजान महीने का अंतिम जुमा शुक्रवार रहा। जहां मस्जिदों में अलविदा की नमाज हुई। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसी की नजर है। शुक्रवार शाम को ईद का चांद देखा गया। इसी दिन चांद रात होगी और लोग खरीदारी भी करेंगे। शिया और सुन्नी समुदाय की चांद कमेटियां देर शाम चांद दिखने का एलान किया है। जिसके चलते शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हो रही नमाज
सुरक्षा के चलते मंटोला मस्जिद, ईदगाह समेत सभी प्रमुख मस्जिदों में आलविदा की नमाज शुक्रवार को पूरी की गई। शनिवार को ईद के चलते सुबह से ही मस्जिदों के पास पुलिस फोर्स की मौजूदगी रहेगी। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉ। प्रीतिंदर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि वे सुबह से ही अपने क्षेत्र में एक्टिव रहें। वही तिराहे और चौराहे पर भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर वाहनोंं को चेक करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिए सर्किल के अलावा देहात से फोर्स बुलाया गया है।