आगरा(ब्यूरो)। छत पर लगने वाले टीवी एंटीना हमेशा के लिए विदा होने वाले हैं। दूरदर्शन के आगरा केंद्र से 31 दिसंबर से प्रसारण बंद हो जाएगा। दर्शक फ्री डिश या अन्य डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) प्लेटफार्म पर ही दूरदर्शन के विभिन्न चैनल देख सकेंगे। स्मार्ट और केबल टीवी प्रसारण के दौर एंटीना की उपयोगिता खत्म हो चुकी है।

1989 में स्थापित हुआ था
शमसाबाद रोड, बरौली अहीर में स्थित प्रसार भारती का उच्च शक्ति प्रेषित दूरदर्शन केंद्र वर्ष 1989 में स्थापित हुआ था। हालांकि आगरा में इससे पहले यह केंद्र रामबाग में वर्ष 1985 में स्थापित था। मगर, किन्हीं कारणों के चलते इस केंद्र को 1989 में बरौली अहीर में स्थानांतरित किया गया। लोग अपने घर की छत पर एंटीना लगाकर अपने टीवी में इससे इस केंद्र से सिग्नल लेते थे। यहां कार्यरत कई कर्मचारियों की इससे तमाम यादें जुड़ी हुई हैं। अब बहुत से कर्मचारियों को अब दूसरे केंद्रों पर स्थानांतरित किया जाएगा।


कई जिलों तक थी प्रसारण क्षमता
आगरा
फिरोजाबाद
धौलपुर
हाथरस
भरतपुर
मथुरा

उच्च शक्ति प्रेषित दूरदर्शन के आगरा केंद्र से 31 दिसंबर को प्रसारण बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद दूरदर्शन के चैनल डीडी फ्री डिश या डीटीएच के अन्य प्लेटफार्म पर देखे जा सकेंगे। इस केंद्र से एफएम चैनल का प्रसारण यथावत जारी रहेगा।
-अरुण कुमार जैन, सहायक निदेशक, दूरदर्शन केंद्र आगरा