सिकंदरा गेस्ट हाउस में मिला था महिला का शव

पुलिस ने थाना डौकी क्षेत्र से हत्यारोपी को किया अरेस्ट

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को हुई महिला की हत्या में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि उसके प्रेमी ने बेवफाई के शक में उसका गला घोंटा था। महिला अपने पति से छुपकर प्रेमी से मिलने गेस्ट हाउस पहुंची थी। यहां प्रेमी ने तीसरे व्यक्ति से बातचीत के शक पर बेल्ट का फंदा बनाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को डौकी क्षेत्र से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से बनाई हत्या की योजना

बाईपुर निवासी 35 वíषय प्रीति का पति लिखेंद्र बघेल ऑटो चालक है। प्रीति के तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 17 वर्ष की है। सिकंदरा गेस्ट हाउस में रविवार को प्रीति का शव मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसमें महिला के प्रेमी लखन पुत्र ओम प्रकाश निवासी नगला बूढ़ी का नाम सामने आया। मामले में पुलिस ने घटना के बाद हत्यारोपी महिला के प्रेमी लाखन सिंह को पकड़ लिया है। पुलिस को उसने बतया कि उसने ही बेल्ट से प्रीति का गला घोंटा था। हत्या करने की योजना पहले से ही बनाई थी।

फर्जी आईडी से लिया कमरा

पुलिस के अनुसार सिकंदरा स्थित एक गेस्ट हाउस में लखन ने प्रीति के साथ कपल बनकर कमरा लिया था। उसे कमरा नंबर 121 दिया गया था। रूम लेने से पहले गेस्ट हाउस के काउंटर पर लखन ने फर्जी आईडी जमा कराई थी। लखन ने हत्या को अंजाम देने से पहले खुद के बच निकलने का भी प्लान बनाया था, जिसके चलते उसने फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था, पुलिस को मौके से रायबरेली युवक के नाम से आईडी मिली थी। जिस पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी।

कॉल डिटेल से पकड़ा हत्यारोपी

पुलिस ने प्रीति की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें लखन का नाम सामने आया। दोनों के बीच दिन में कई बार बात की गई थी। वहीं हत्या से एक दिन पहले भी दोनों में लंबी बात हुई थी। पुलिस ने लखन की लोकेशन की जांच की तो वह डौकी निकली। इस पर टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। लोकेशन डौकी मिलने पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पैसे की डिमांड करती थी प्रीति

गिरफ्तार हत्यारोपी लखन ने बताया कि प्रीति उससे पैसे मांगा करती थी। प्रीति उससे अब तक 80 हजार रुपये तक ले चुकी थी। लखन की 17 सितंबर को नौकरी चली गई और वो इस कारण प्रीति को पैसे नहीं दे पा रहा था। इस पर प्रीति ने उससे बात करना बंद कर दिया। वहीं एक अन्य लड़के से बात करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी लखन हो चुकी थी। इससे नाराज लाखन ने प्रीति की हत्या की योजना तैयार कर ली। लखन प्रीति को गेस्ट हाउस ले गया और वहां फर्जी आईडी पर कमरा लिया। हत्या सुबह करीब 11 बजे हुई थी। पुलिस को हत्या की सूचना दोपहर करीब तीन बजे मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारेापी कैद हो गया था और प्रीति के पर्स में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई थी।

सिकंदरा गेस्ट हाउस में एक महिला की लाश मिली थी। इस संबंध में महिला के पति ने हत्या की तहरीर दी थी। महिला की हत्या उसके प्रेमी लखन ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बौत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी