आगरा: 13 मार्च को हत्या कर रेलवे ट्रैक बंधी मिली युवक की लाश के मामले में 94वें दिन फतेहपुर सीकरी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। युवक की हत्या पड़ोस की लड़की से प्रेम संबंधों के कारण की गई थी। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को गिरतार कर लिया। उन्होंने जुर्म स्वीकार किया है।

युवती के परिजनों ने की हत्या

फतेहपुर सीकरी के मंगोली कलां निवासी अर्चित पचौरी (18) सेना में ार्ती की तैयारी कर रहा था। 13 मार्च की शाम को घर से दौड़ लगाने निकला लेकिन देरशाम तक घर नहीं पहुंचा। रात को उसका शव रेलवे ट्रैक से बंधा हुआ मिला था। पिता हरीबाबू की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अर्चित के पास ही रहने वाली लड़की से प्रेम संबंध थे। उसके पिता अशोक और चाचा अरुण ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर पिता व चाचा ने उसकी हत्या की साजिश रची। शाम को दौड़ लगाने गए अर्चित का चेहरा पत्थर से कुचल दिया। बेहोश होने पर वे उसे रेलवे ट्रैक पर ले गए।

अर्चित ने इंटर के बाद आईटीआई में लिया था प्रवेश

इंटरमीडिएट करने के बाद अर्चित ने आईटीआई में प्रवेश लिया था। वह काफी होनहार था। उसने सेना में अफसर बनने का सपना देा था। इसी के तहत वह नियमित दौड़ लगाता था। 13 मार्च की शाम को ाी दौड़ लगाने निकला लेकिन घर नहीं लौटा। अर्चित के परिजन उसका जिक्र आते ही बिला पड़ते हैं। कहते हैं कि उन्हें नहीं मालूम था कि वह प्रेम में पड़ गया है। उन्हें पता होता तो वे उसे समझा देते लेकिन पड़ोसियों ने उनके घर का चिराग ही बुझा दिया।

हत्या का खुलासा कर दिया गया है। मृतक पड़ोस में रहने वाली महिला को परेशान करता था। आरोपी ने हत्या का प्लान तैयार किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। उसको गिरतार कर लिया गया।

सत्यजीत गुप्ता, एसपी वेस्ट