शाम को बदल गया मौसम
शाम पांच बजे से मौसम बदल गया, धूल भरी आंधी चलने लगी, बादल छा गए। छह बजे के बाद आंधी तेज हो गई। बिजलीघर चौराहे पर लगा बीएसएनएल का टॉवर गिर गया। केबल के कारण टॉवर नीचे नहीं गिरा और अधर में अटका रह गया। कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। कई पेड़ भी टूट कर गिर गए। यमुना पार, कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी में कार पर पेड़ टूट कर गिर गया और तीन दर्जन होर्डिंग टूट कर गिर गए। इससे ट्रैफिक बाधित रहा।

देहात क्षेत्र में भी मुसीबत
फतेहाबाद के गांव सारंगपुर में थान ङ्क्षसह के घर में लगा नीम का पेड़ तेज आंधी में गिर पड़ा। इससे मकान ध्वस्त हो गया। पेड़ गिरने की आवाज से पूर्व ही परिजन ने बाहर की ओर भागकर जान बचाई। फतेहाबाद के भीकनपुर में गुमान ङ्क्षसह के घर में भी पेड़ गिरा, जिससे घर की दीवार गिर गई। गांव में बिजली का पोल गिरने से किसान हरजन की भैंस दबकर घायल हो गई। अछनेरा के बिचपुरी मार्ग स्थित रायभा में तिरंगा फहराने के लिए लगाया गया 155 फीट ऊंचा लोहे का पोल गिर गया। इसे दो माह पूर्व ही लगाया गया था। पिनाहट, पापरी नागर और सेहा फीडर से जुड़े 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्वालियर हाईवे के बाद फीडर से पोषित दो दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। इस बारे में एसडीओ पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर फॉल्ट हुआ है। उसे सही कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बारिश से गर्मी से राहत मिल गई। रात को मौसम अच्छा हो गया। कुछ क्षेत्र में तेज बारिश हुई तो अधिकांश जगह बूंदाबांदी हुई। रात को तेज हवा चलती रही।

सबसे गर्म रहा दिन, 44 डिग्री से। के पार पहुंचा पारा
सुबह से ही तेज धूप निकली, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री से। दर्ज किया गया। वहीं, दिन में लू चली। अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा, अधिकतम तापमान सामान्य 42 डिग्री से। से दो डिग्री से। अधिक 44.4 डिग्री से। दर्ज किया गया।

16 मई तक रहेगा मोका का असर
मौसम विज्ञानी डॉ। दानिश का कहना है कि अभी दो दिन मोका का असर रहेगा। इससे धूल भरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी होगी। 17 मई तक मौसम साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलेगी।