आगरा। आज हाउस टैक्स जमा कराएं और छूट का लाभ लें। नगर निगम ने 31 जुलाई तक हाउस टैक्स जमा करने वालों को टैक्स में 10 प्रतिशत छूट का लाभ देने की बात कही थी। 2020-21 का हाउस टैक्स का टारगेट 42.5 करोड़ निर्धारित किया गया था। लेकिन, अभी तक 12 करोड़ की ही वसूली हो सकी है।

पहले बढ़ाई जा चुकी है डेट

पहले छूट की समय सीमा 31 मार्च निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद उसको बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया। इसके लिए मेयर नवीन जैन ने सभी वार्डो में हाउस टैक्स के लिए कैंप लगाने की बात कही थी। आज इसका अन्तिम दिन है। इसको आगे बढ़ाए जाने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

फैक्ट फाइल

- कुल वार्ड 100

- कुल जोन 4

- नगर निगम की सीमा में हाउस होल्ड-3.30 लाख

- 2020-21 में हाउस टैक्स का टारगेट- 42.5 करोड़

- अभी तक वसूली- 12 करोड़

- 25 हजार हाउस होल्ड से वसूली हो चुकी है

- वर्ष 2019 में हाउस टैक्स का टारगेट- 60 करोड़ निर्धारित किया था।

- 25 करोड़ की वसूली हो पायी थी।

- वर्ष 2018-19 में 2.50 लाख हाउस होल्ड के सापेक्ष 50 करोड़ का टारगेट

- वर्ष 2017-18 में 1.80 लाख हाउस होल्ड के सापेक्ष 25 करोड़ का टारगेट

- 21 करोड़ की वसूली हो पायी थी।

टैक्स जमा करने को यहां कीजिए संपर्क

-अनुरुद्ध सिंह- कर निर्धारण अधिकारी- छत्ता- 9453099081

- विजय कुमार- कर निर्धारण अधिकारी- लोहामंडी जोन- 7300740641

- सुभाष चंद भारती- कर निर्धारण अधिकारी- हरीपर्वत जोन-8077058716

- सीपी सिंह- कर निर्धारण अधिकारी- ताजगंज जोन- 7300740647

ऐसे जमा करें हाउस टैक्स

- नगर निगम की वेबसाइट पर नगर निगम आगराडॉट कॉम पर ऑनलाइन जमा करें

- पेटीएम द्वारा जमा करें।

- नगर निगम पहुंचकर जोनल ऑफिस के कैश काउंटर पर जाकर जमा करें।

- अपने इलाके के रेवेन्यू इंस्पेक्टर के द्वारा भी जमा कर सकते हैं।

- करदाता घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से टैक्स जमा करा सकते हैं

- इस व्यवस्था में नकद चेक के साथ डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान किए जाने की सुविधा है।

- भुगतान करते ही डिवाइस में इनबिल्ट प्रिंटर से कंप्यूटराइज रसीद करदाता को मुहैया कराने की सुविधा।

- भुगतान के 24 घंटे के अन्दर टैक्स देने वाला खुद ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

ऑनलाइन एंड्राइड बेस्ड टैक्स कलैक्शन सिस्टम ये हुआ फायदा

नगर निगम में अब हाउस टैक्स जमा करने के लिए ऑनलाइन एंड्रॉयड बेस्ड टैक्स कलेक्शन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। रेवेन्यू इंस्पेक्टर को मशीनों का भी वितरण कर दिया गया है। बता दें कि अभी तक मैनुअल व्यवस्था थी। इसमें रजिस्टर व अन्य अभिलेख का गुम हो जाने का खतरा बना रहता था। ज्यादा समय होने पर खराब होने का भी खतरा बना रहता था। ये रिकॉर्ड आम लोगों की पहुंच से भी दूर होते थे। इसके अलावा इनको अपडेट कराने के लिए काफी मैन पॉवर की जरूरत पड़ती थी। लेकिन, अब इन रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन हो जाने के बाद मैनुअल व्यवस्था से छुटकारा मिल गया है। समय और मैन पॉवर की भी बचत हो रही है।

31 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। आगे समय सीमा बढ़ेगी या नहीं, अभी इस पर फैसला नहीं हो सका है। इस बार 42.5 करोड़ का टारगेट है। 12 करोड़ की वसूली हो चुकी है।

अनुरुद्ध कुमार सिंह, कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम आगरा