आगरा . कारोबारियों का कहना है कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट आगरा से फुल चल रही थी। हर बार 350 पेसेंजर्स आ रहे हैं। उसके बाद भी इसको बंद किया जाना समझ से परे हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने 27 मार्च से बुकिंग बंद कर दी है। आगरा मुम्बई फ्लाइट को नौ महीने में तीसरी बार बंद किया गया है। इससे पहले 22 जुलाई 2021 में चलाकर अगस्त में बंद कर दी। फिर 14 दिसम्बर को शुरु की गई। 18 जनवरी 2022 को कोविड की तीसरी लहर तक फिर बंद कर दी गई।

कारोबार होगा प्रभावित
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि फ्लाइट बंद होने से आगरा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। आगरा से जूता कपड़े, ज्वैलरी, पेठा व अन्य कई कारोबारियों रोजाना आना जाना है।

  • जब फ्लाइट फुल चल रही थी तो उसे बंद क्यों किया।
    - आगरा पर्यटक नगरी है यहां उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर हर प्रमुख शहरों से जोड़ा जाना चाहिए था.
  • -आगरा-दिल्ली मुबंई बंगलुरु, कोलकाता आदि शहरों को आगरा से जोड़ा जाना चाहिए। इससे यहां के लोगों को सुविधाएं मिल सकें। इस बारे में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलेगा.
  • - इस फ्लाइट के बंद होने से आगरा समेत 15 जिलों में असुविधा होगी। दिल्ली के दबाव में आकर आगरा से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।


ये रहे मौजूद
जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड, ़ नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, जयप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल, रमन लाल गोयल, भगवान दास बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, आशीष शर्मा, रनवीर सिंह, राठौड़ राजेश, आदि मौजूद रहे।