- करीब दो घंटे तक लगी रही वाहनों की कतार

- पाइपलाइन डालने के चलते किया है रूट डायवर्जन

आगरा। यमुना किनारे स्मार्ट सिटी के तहत डाली जा रही पाइपलाइन जाम का कारण बन गई है। यहां रूट डायवर्जन कर दिया गया है। जिसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को भी यमुना किनारे जाम लगा रहा।

अक्सर रहती है जाम की समस्या

यमुना किनारे एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट के सामने रोड पर पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसके चलते यमुना किनारा रोड की एक लेन को बंद कर दिया गया है। इससे यहां रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। रविवार को भी यहां वाहनों की कतार लग गई। जीवनी मंडी चौराहे से लेकर यमुना किनारा रोड पर वाहन जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे तक यहां जाम के हालात रहे। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।