आगरा: रविवार रात 11 बजे सोरों कासगंज में आगरा-बरेली हाईवे पर गोरहा के पास कैंटर की टक्कर से जसराना और मक्खनपुर क्षेत्र निवासी दो कावडि़यों की मौत हो गई। दोनों मृतकों का शव सोमवार सुबह उनके घरों पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कांवड़ लेने गए थे

जसराना क्षेत्र के गांव नगला घनी निवासी विक्रांत (21) पुत्र राकेश और सुनील कुमार (38) पुत्र रामसेवक निवासी रनुआ खेड़ा, मक्खनपुर अपने दो दर्जन साथियों के साथ रविवार सुबह सोरों से गंगाजल लेने गए थे। रात में फिरोजाबाद के लिए रवाना होने से पहले कांवडि़ये ग्राम गोरहा स्थित ढाबे पर अपने मैक्स वाहन को खड़ा कर खाना खाने जा रहे थे, इस बीच कासगंज की ओर से आए कैंटर वाहन ने कांवडि़यों को रौंद दिया। हादसे में विक्रांत और सुनील की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके सात साथी घायल हो गए। पुलिस से सूचना पर मृतकों के परिजन रात में ही सोरों रवाना हो गए। दोनों युवकों का शव सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उनके घर लाया गया। कुछ देर बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों के परिवार में चीख पुकार मची है। घायल कांवडि़ये अलीगढ़ में भर्ती कराए गए हैं। विक्रांत तीन भाई-बहिनों में दूसरे नंबर का था।

ये कांवडि़ये हुए घायल-

शीलेश (28) पुत्र भोले सिंह, गौरीशंकर (18) पुत्र राकेश कुमार निवासीगण ककरारी जसराना, लाल किशन (40) पुत्र मुंशी लाल, डौली पुत्र मातादीन, बंटी पुत्र होरीलाल, ¨रकू पुत्र भोपत सिंह, पंकज पुत्र भंवरपाल निवासीगण नगला घनी जसराना घायल हो गए। सभी का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।